फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gangster Karanjeet Singh alias Jassa arrested by Punjab police

Jalandhar: कुख्यात गैंगस्टर करनजीत सिंह उर्फ जस्सा काबू, हत्या के बाद मां-बेटी को लगाई थी आग

Thu, 30 Nov 2023 09:24 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 30 Nov 2023 09:24 PM IST
सार

काउंटर इंटेलिजेंस की टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी अपने टागरेट की रेकी करने जा रहा है। इस सूचना को आधार बनाकर काउंटर इंटेलिजेंस की टीम सक्रिय हो गई। साथ ही आरोपी को मोटरसाइकिल पर जाते समय काबू कर लिया। आरोपी गत महीने जालंधर के गांव भोजोवाल में हुए एक मां-बेटी के सनसनीखेज दोहरे कत्ल में शामिल था।

विज्ञापन
Gangster Karanjeet Singh alias Jassa arrested by Punjab police
आरोपी से बरामद हथियार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गत महीने जालंधर में मां-बेटी की हत्या करने वाले कुख्यात गैंगस्टर करनजीत सिंह उर्फ जस्सा हैपोवाल को काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर की टीम ने हथियारों समेत गुरुवार को काबू किया है। आरोपी विदेश में छिपे गैंगस्टर राजेश कुमार उर्फ सोनू खत्री और जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा मोहनवालिया करीबी है। वह छह हत्याओं और वेस्टर्न यूनियन लूट केस में शामिल रहा है।

विज्ञापन


डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि वह अपने विदेशी हैंडलर के निर्देश पर 3-4 लोगों की टारगेट किलिंग की योजना बना रहा था। आरोपी के कब्जे से पॉइंट 30 बोर और पॉइंट 32 बोर की दो पिस्तौल समेत दो मैगजीन और 10 कारतूस बरामद हुए हैं। उससे बिना रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट वाले काले रंग की मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

विज्ञापन

रेकी को जाते समय किया गिरफ्तार

काउंटर इंटेलिजेंस की टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी अपने टागरेट की रेकी करने जा रहा है। इस सूचना को आधार बनाकर काउंटर इंटेलिजेंस की टीम सक्रिय हो गई। साथ ही आरोपी को मोटरसाइकिल पर जाते समय काबू कर लिया। आरोपी गत महीने जालंधर के गांव भोजोवाल में हुए एक मां-बेटी के सनसनीखेज दोहरे कत्ल में शामिल था। आरोपी ने दोनों को आग लगाने से पहले उनके शरीर और चेहरे पर मिट्टी का तेल डाल दिया था। एक सीसीटीवी में आरोपी कैद हो गया था। पुलिस को उसकी छह मामलों में तलाश थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमृतसर में दर्ज हुआ लूट का केस

एआईजी सीआई नवजोत सिंह माहल ने बताया कि पूछताछ के दौरान जस्सा हैपोवाल ने छह कत्ल मामलों, कार छीनने और अमृतसर में वेस्टर्न यूनियन को लूटने समेत अन्य आपराधिक मामलों में शामिल होने की बात स्वीकार की है। इस संबंध में आरोपी पर दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 384, 153, 153ए और 120बी और आर्म्स एक्ट की धाराएं 25 और 25(7) के अंतर्गत थाना एसएसओसी अमृतसर में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed