फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gangster Jaggu Bhagwanpuria broke LCD in Kapurthala jail

Punjab: जेल में भड़का जग्गू भगवानपुरिया, एलसीडी जमीन पर पटकी, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का केस दर्ज

Sun, 07 Jan 2024 02:22 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 07 Jan 2024 02:22 PM IST
सार

कपूरथला की मॉर्डन जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया अचानक भड़क उठा। उसने बैरक में लगी एलसीडी तोड़ डाली। जेल प्रशासन ने उसके खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है। किसी अन्य कैदी से बहस के बाद जग्गू ने यह कदम उठाया है।

विज्ञापन
Gangster Jaggu Bhagwanpuria broke LCD in Kapurthala jail
जग्गू भगवानपुरिया। - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

कपूरथला की माडर्न जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवनपुरिया भड़क गया। उसने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जेल में लगी एलसीडी तोड़ दी। जेल प्रशासन की शिकायत पर गैंगस्टर के खिलाफ थाना कोतवाली पुलिस ने 427 आईपीसी और 42-ए प्रीजन एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


जेल के सहायक अधीक्षक(सुरक्षा) नवदीप सिंह ने बताया कि 29 दिसंबर 2023 को पंजाब सरकार के निर्देश पर हाई सिक्योरिटी बैरकों में एलसीडी लगाई गई थी। जेल में बंद गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ जग्गू भगवनपुरिया की किसी अन्य कैदी से बहस हो गई। इस दौरान जग्गू ने गुस्से में आकर दीवार पर लगी एलसीडी उतार कर जमीन पर फेंक दी और पैर से तोड़ डाला। 
विज्ञापन


गैंगस्टर जग्गू भगवनपुरिया ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है। इतना ही नहीं बिजली के उपकरणों से छेड़छाड़ करके जेल के कैदियों की जान खतरे में डाली है। थाना कोतवाली पुलिस ने जेल अधीक्षक की शिकायत पर जग्गू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed