फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gangster Deepak Tinu female friend arrested from Mumbai

Punjab: गैंगस्टर टीनू की महिला मित्र को पुलिस ने मुंबई एयरपोर्ट से दबोचा, मालदीव भागने की फिराक में थी

Sun, 09 Oct 2022 10:28 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा/मानसा/लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा/मानसा/लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 09 Oct 2022 10:28 PM IST
सार

टीनू की महिला मित्र की गिरफ्तारी की पुष्टि के लिए मानसा के एसएसपी गौरव धूरा, आईजी मुखविंदर सिंह छीना, डीजीपी गौरव यादव को फोन किया गया लेकिन उनका फोन नहीं उठा। सूत्रों का दावा है कि पुलिस इस ऑपरेशन को पूरी तरह गुप्त रखना चाहती है। 

विज्ञापन
Gangster Deepak Tinu female friend arrested from Mumbai
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला। - फोटो : DGP Punjab Police

विस्तार

पंजाब की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने पुलिस हिरासत से फरार गैंगस्टर दीपक टीनू की एक महिला मित्र को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। वह मालदीव भागने की तैयारी में थी। दीपक के भागने में उसका अहम रोल सामने आया है। जब गैंगस्टर फरार हुआ, तब वह उसके साथ थी। पुलिस ने रविवार को उसे मानसा अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन


महिला मित्र का नाम जतिंदर कौर है। वह लुधियाना के गांव खंडूर की निवासी है। पुलिस सूत्रों ने बताया, दीपक जिस गाड़ी से भागा, वह एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। फुटेज से ही महिला मित्र के बारे में पता चला। दीपक गाड़ी चला रहा था, जबकि जतिंदर कंडक्टर वाली सीट पर बैठी थी। दीपक को भगाने में मदद करने के बाद जतिंदर कौर सड़क मार्ग से ही मुंबई पहुंची। मुंबई जाने के लिए उसने जिस गाड़ी का इस्तेमाल किया है, उसे भी पुलिस जल्द बरामद कर सकती है।
विज्ञापन


दीपक विदेश भाग चुका है!
यह भी पता चला है कि दीपक फर्जी पासपोर्ट के आधार पर विदेश भाग चुका है। इसमें कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ ने मदद की है। सूत्रों के अनुसार टीनू पुलिस हिरासत से फरार होने के दो दिन बाद ही विदेश पहुंच गया था। अब वह अपनी प्रेमिका को देश से बाहर ले जाने में मदद कर रहा था। पंजाब से बाहर निकलते ही दोनों अलग हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जतिंदर अपने प्रेमी दीपक के लगातार संपर्क में थी लेकिन यह पता नहीं चल पाया कि दोनों किस तकनीक का इस्तेमाल करते थे। पंजाब से बाहर निकलते ही दोनों अलग हो गए। साथ ही, अपने अपने मोबाइल फोन फेंक दिए थे। पुलिस ने जब जतिंदर को पकड़ा तो उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। सूत्रों ने बताया कि प्रेमिका के पकड़े जाने के बाद टीनू को भी अपनी गिरफ्तारी का डर सताने लगा है। पंजाब पुलिस का एक विशेष सेल पता लगाने में जुटा है कि टीनू अभी भारत में है या फिर विदेश भाग गया।

मददगार पुलिसकर्मियों के नाम आ सकते हैं सामने
सूत्रों ने बताया कि गैंगस्टर टास्क फोर्स जल्द बर्खास्त पुलिस अधिकारी प्रितपाल और महिला को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ कर सकती है। पुलिस रिमांड के दौरान उन पुलिसकर्मियों के बारे में भी पता चल सकता है, जो अंदर खाते दोनों आरोपियों की मदद कर रहे थे।

महिला कांस्टेबल का कोई सुराग नहीं
सूत्रों का कहना है कि गैंगस्टर टीनू की तीन महिला मित्रों की बात सामने आ रही है। इनमें से एक को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि टीनू को भगाने में अहम भूमिका निभाने वाली पुलिसवाली प्रेमिका अभी गिरफ्त से दूर है। 

पुलिस कर सकती क्राइम सीन रि-क्रिएट
सूत्रों ने बताया कि आरोपी युवती के पकड़े जाने के बाद अब पंजाब पुलिस युवती को मौके पर ले जा सकती है और क्राइम सीन रि-क्रिएट कर सकती है। पंजाब पुलिस के बड़े अधिकारी आरोपी सीआईए इंचार्ज प्रितपाल और आरोपी युवती को आमने सामने बैठाकर पूछताछ कर सकती है। जिसमें बड़े खुलासे होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed