फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gangrape with Mortgage girl in Rohtak

छात्रा का अपहरण किया, फिर 70 हजार में बेचा, गांव में बंधक बनाकर कर रहे थे गैंगरेप

Fri, 10 Aug 2018 09:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Updated Fri, 10 Aug 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
Gangrape with Mortgage girl in Rohtak
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : SELF
पश्चिम बंगाल के जयनगर थाना क्षेत्र से 70 हजार में खरीदकर लाई गई हाईस्कूल की छात्रा को सोनीपत जिले के चिड़ाना गांव में बंधक बनाकर रखा गया। हरियाणा बाल संरक्षण आयोग, पश्चिम बंगाल और हरियाणा पुलिस ने छात्रा को गांव से बरामद कर लिया। पीड़िता ने दो युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाया। इस मामले में पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि, मुख्य आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन


बुधवार को पश्चिम बंगाल के जय नगर थाने के एसआई शिवनाथ सिंह बख्शी गोहाना के सदर थाने पर पहुंचे। इसके अलावा हरियाणा बाल संरक्षण आयोग और सदर पुलिस को साथ लेकर गोहाना के चिड़ाना गांव में छापेमारी की। यहां पर एक मकान से हाईस्कूल की 16 वर्षीय छात्रा को बरामद किया गया।
विज्ञापन


गोहाना सदर एसएचओ सेठी मलिक ने बताया कि बीती 13 जुलाई को छात्रा पश्चिम बंगाल के जय नगर थाने से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। छात्रा के पिता ने अपहरण की आशंका जताते हुए जय नगर थाने पर केस दर्ज कराया था। पश्चिम बंगाल पुलिस भी छात्रा की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर मिलने के बाद छात्रा ने पुलिस को बताया कि उसके घर के पास से ही एक कार सवार युवक ने उसका अपहरण किया था। उसे 70 हजार रुपये में बेच दिया गया। इसके बाद उसे चिड़ाना के एक घर में लाया गया। आरोप है कि जहां पर दो युवकों ने कई दिन तक उसके साथ गैंगरेप भी किया। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। पूछताछ की जा रही है। 

हरियाणा बाल संरक्षण आयोग से पश्चिम बंगाल के बाल संरक्षण आयोग ने छात्रा को बरामद करने के लिए मदद मांगी थी। बुधवार को छात्रा को चिड़ाना गांव से बरामद कर लिया गया। छात्रा ने गैंगरेप का आरोप लगाया। छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा गया है। -बालकृष्ण गोयल, सदस्य, हरियाणा बाल संरक्षण आयोग


छात्रा को बरामद कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। अब तक की जांच में सामने आया है कि छात्रा को 70 हजार रुपये में बेचा गया था। -सेठी मलिक, एसएचओ गोहाना सदर
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed