काम करने गई नाबालिग से 2 ने किया गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के खरड़ क्षेत्र में चाचा के साथ मजदूरी करने वाली 15 वर्षीय नवयुवती से गैंगरेप किया गया। सोमवार को चाचा के साथ काम पर गई नवयुवती को ठेकेदार राकेश कुमार ने कहा कि आज किसी अन्य साइट पर उसे काम करना होगा।
उसने कहा कि वह अपने चाचा के साथ ही साइट पर काम करेगी। लेकिन जब ठेकेदार ने उस पर दबाव बनाया, तो कुछ समय बाद वह ठेकेदार द्वारा बताई गई साइट दशमेश नगर स्थित निर्माणाधीन मकान में चली गई। जहां विक्रम नाम का व्यक्ति पहले से मौजूद था।
पुलिस ने कराया मेडिकल, केस दर्ज
राकेश कुछ बहाना बनाकर मौके से कहीं चला गया। उसके जाने के बाद विक्रम ने नवयुवती के साथ शाम करीब 4:30 बजे दुराचार किया। कुछ देर बाद ठेकेदार राकेश भी वापस आ गया। उसने भी उसके साथ रेप किया। जब वह घर पहुंची, तो उसने आपबीती माता-पिता को बताई।
पहले तो परिजन एवं आसपास के लोग आरोपियों को खोजते रहे, लेकिन जब वह कहीं मिले, तो रात को ही थाना सिटी में शिकायत दी। पुलिस ने पीड़िता को सिविल अस्पताल खरड़ में दाखिल कराया गया, जहां से मेडिकल एवं उपचार के बाद उसे मंगलवार को छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध दुराचार का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।