फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gangrape with minor girl, Buried in the ground

नाबालिग युवती की गैंगरेप कर हत्या, जमीन में गाड़ा

Fri, 23 Oct 2015 02:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Updated Fri, 23 Oct 2015 02:08 PM IST
विज्ञापन
gangrape with minor girl, Buried in the ground

दिल्ली से दशहरा देखकर परिवार संग घर लौट रही नाबालिग युवती की हरियाणा बार्डर पर बेरहमी से हत्या कर दी गई। शराब के नशे में धुत ऑटो चालकों ने वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने लड़की को जबरन ऑटो में उठा लिया। विरोध करने पर भाई का सिर फोड़ दिया और मां पैदल पीछे भागती रही।

विज्ञापन


चारों आरोपियों ने पहले युवती से गैंगरेप किया और उसके बाद हत्या कर युवती के शव को मिट्टी में गाड़ दिया।  पुलिस ने शव को बरामद कर आज सुबह चारों आरोपियों को पकड़ लिया। चारों आरोपी बालिग़ हैं, जो आसपास के ड्राईवर है। लड़की नौंवी क्लास में पढ़ती थी। युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल सोनीपत भेज दिया है।
विज्ञापन

भाई ने विरोध किया तो सिर फोड़ दिया

gangrape with minor girl, Buried in the ground

बीती रात करीब साढ़े दस बजे दिल्ली से सटा एक कुंडली का परिवार दिल्ली के नरेला में दशहरा मेला देखने आया जैसे ही परिवार सिंधु बोर्डर पर दिल्ली पार कर कुंडली थाना के नजदीक अपनी जाटी कालोनी पहुंचने ही वाला था कुछ ऑटो वालो ने परिवार का पीछा किया। लड़की भाई के साइकिल पर बैठ गई माँ व दूसरी बहने कुछ कदम पीछे ही थी।

चौदह साल की नाबालिग भाई के साइकिल पर बैठ गई तभी पीछे से ऑटो आया भाई के सिर में डंडा मारा। भाई गिर गया खून बहने लगा। दूसरा छोटा भाई मात्र सात साल का भागकर छिप गया। हमलावर लड़की को ऑटो में उठाकर भाग गए। माँ पीछे दौड़ी पर किडनैपर लड़की को लेकर भाग गए और एक को परिवार ने पहचान लिया जो उसी कालोनी का था।

कुंडली थाना पुलिस ने सूचना मिलते ही छापेमारी की और सन्दीप नाम के आरोपी को उठाया सख्ती से पूछा तो उसने कबूल कर लिया की उन्होंने चार लड़को ने रेप किया उसके बाद लड़की की हत्या कर दी और मिटटी में दबा दी । पुलिस ने शव को बरामद कर लिया चारो आरोपियों को पकड़ लिया है जो सभी बालिग है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed