फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gangrape with girl in patiala, punjab

मौसी ने नशीली चीज पिलाई, 3 युवक उठा ले गए और फिर...

Mon, 01 Jun 2015 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Mon, 01 Jun 2015 09:38 AM IST
विज्ञापन
gangrape with girl in patiala, punjab

मौसी ने युवती को नशीली चीज पिलाई। वह बेहोश होने लगी तो 3 युवक उसे उठाकर कार में ले गए और फिर उसके साथ दुराचार किया। मामला पंजाब के पटियाला का है। पीड़िता ने मौसी पर ही वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


 पीड़िता ने आरोपियों में शामिल मौसी के जानकार युवक पर शक जताया है। पीड़िता ने बताया कि वह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकल भागी और पिता को फोन किया। पिता ने मौके पर पहुंच कर पुलिस में मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन


अर्बन एस्टेट थाना इंचार्ज पुनीत सिंह ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजिंदरा अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल कराया गया। मेडिकल में दुराचार की पुष्टि हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसी पर ही रेप कराने के आरोप

gangrape with girl in patiala, punjab

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता में बताया कि वह ब्यूटी पार्लर में काम करती है। रविवार दोपहर वह अपनी मौसी के यहां आई थी। वहां से वह शाम को अपनी एक सहेली से मिलने के लिए निकली।

निकलने से पहले उसकी मौसी ने उसे कोई नशीली चीज पिला ‌दी। जैसे ही वह घर से निकली, चक्कर आने लगे। इतने में पास में खड़ी कार से तीन युवक उतरे और उसे उठाकर चल दिए। तीनों युवक उसे सुनसान जगह पर ले गए।

उसके बाद वहां क्या हुआ, उसे कुछ याद नहीं है। वह नशे में थी। होश में आने पर खुद को सुनसान जगह पर पाया। तीनों युवक पास बैठे शराब पी रहे थे। जैसे-तैसे वह बचकर निकली और पिता को फोन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed