{"_id":"5b6451fc4f1c1ba33e8b4e4f","slug":"gangrape-with-a-marriaged-women-in-abohar","type":"story","status":"publish","title_hn":" अबोहरः नशीला पदार्थ पिलाकर विवाहिता से गैंगरेप, पड़ोसी ने नाबालिग से की हैवानियत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अबोहरः नशीला पदार्थ पिलाकर विवाहिता से गैंगरेप, पड़ोसी ने नाबालिग से की हैवानियत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर (पंजाब)
Updated Sat, 04 Aug 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के अबोहर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां थाना सिटी जलालाबाद के अंतर्गत आते एक गांव की 32 वर्षीय विवाहिता को नशीला पेय पदार्थ पिलाकर उसके साथ कार में गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए अपने बयान में पीड़िता ने बताया कि 30 जुलाई को वह किसी काम से पैदल ही शहर आ रही थी। शाम करीब साढ़े सात बजे सोढेवाला चौक के पास एक सफेद रंग की कार उनके पास आकर रुकी जिसमें उसके पति का एक जानकार मौजूद था। उन्होंने उसे घर तक छोड़ने का बहाना बनाकर कार में बैठा लिया और साथ ही ठंडे की बोतल खरीद ली।
थोड़ी ही दूर जाकर उन्होंने उसे ठंडे में ही कोई नशीली वस्तु पिला दी जिससे वह बेहोश हो गई। आरोपी उसे लेकर अराईयांवाली साइड गए और दोनों ने उसके साथ दुराचार किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जगदेव सिंह उर्फ बिट्टू और सुखदेव सिंह उर्फ गेती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
एक अन्य मामले में थाना बहाववाला पुलिस ने एक नाबालिग के बयान पर उसके ही पड़ोसी युवक के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि एक अगस्त की दोपहर करीब तीन बजे वह घर पर अकेली थी। उसका पड़ोसी घर में घुस गया और उसके साथ दुराचार किया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर गुरमीत राम के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।