{"_id":"576811fa4f1c1bd773b47f86","slug":"gangrape-victim-girl-student-suicide-at-rohtak","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुसाइड नोट पर लिखा..मेरे साथ गैंगरेप हुआ...और फंदे पर झूली छात्रा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुसाइड नोट पर लिखा..मेरे साथ गैंगरेप हुआ...और फंदे पर झूली छात्रा
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक।
Updated Tue, 21 Jun 2016 02:46 PM IST
विज्ञापन
आरोपी युवकों के नाम और मोबाइल नंबर लिखकर फंदे से लटककर आत्महत्या
गैंगरेप की शिकार12वीं की छात्रा ने सुसाइड नोट में आरोपी युवकों के नाम और मोबाइल नंबर लिखकर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। छात्रा के साथ 12 जून को पानीपत के समालखा स्थित एक गांव में अपहरण के बाद तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने सुसाइड नोट में तीनों युवकों के नाम और मोबाइल नंबर दिए हैं और लिखा है कि इन्होंने मेरे साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इनको सजा मिलनी चाहिए। पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कर पानीपत पुलिस को भेज दी है।
सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 12वीं कक्षा की छात्रा सुबह अपने घर की दूसरी मंजिल पर थी। देर तक नीचे नहीं आई तो परिजनों ने उसके कमरे को खोलने का प्रयास किया, जो अंदर से बंद था। किसी तरह दरवाजा खुला तो देखा कि लड़की का शव पंखे से लटक रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लड़की ने तीन युवकों पर उसका अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि इसी वजह से वह परेशान थी। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया है कि गला घुटने के कारण लड़की की मौत हुई है।

Trending Videos
बुआ के घर से अपहरण कर किया था सामूहिक दुष्कर्म
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया है कि गला घुटने के कारण लड़की की मौत हुई है
सदर थाना प्रभारी विजय ने बताया कि लड़की करीब 15 दिन पहले समालखा स्थित एक गांव में रहने वाली अपनी बुआ के घर गई थी। 12 जून को उसके गांव के तीन युवक कार से उसकी बुआ के घर पहुंच गए। उस समय परिजन किसी काम से बाहर गए थे। युवकों ने आवाज दी तो लड़की घर से बाहर आ गई। इस पर तीनों ने उसे जबरन कार में बैठा लिया और एक खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपियों ने लड़की को घटना के बारे में किसी को बताने पर उसकी और परिजनों की हत्या करने की धमकी दी और फरार हो गए। लड़की किसी तरह बुआ के घर पहुंची और आपबीती बताई। इसके बाद बुआ उसे उसके माता-पिता के पास ले आई और घटना के बारे में बताया।
तीन युवकों पर केस दर्ज
दो दिन पहले परिजन लड़की को लेकर सदर थाने पहुंचे और रिंकू, नवीन और नीटू के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत दी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ सामूहिक दुष्क र्म, पोक्सो एक्ट, जान से मारने की धमकी और अपहरण की जीरो एफआईआर दर्ज करके पानीपत पुलिस के पास भेज दी। पानीपत की समालखा थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
---------
लड़की के सुसाइड नोट में रिंकू, नीटू और नवीन का नाम लिखा है। फिलहाल इनके खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया गया है। तीनों के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज करके पानीपत पुलिस को पहले ही भेजी जा चुकी है।
- विजय कुमार, थाना प्रभारी सदर