{"_id":"57ff23f24f1c1b8e1528f7ff","slug":"gangrape-ladies-gangrape-jind-gangrape-daughter-marriage-jind-police-jind-julana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेटी का रिश्ता करने के लिए महिला को घर बुलाया, कर दिया गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी का रिश्ता करने के लिए महिला को घर बुलाया, कर दिया गैंगरेप
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद।
Updated Thu, 13 Oct 2016 11:34 AM IST
विज्ञापन
महिला के साथ सामूहिक दुराचार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से अपनी लड़की के लिए रिश्ता करने आई एक महिला के साथ सामूहिक दुराचार का मामला सामने आया है।
घटना, जींद जिले में जुलाना की एक हैचरी में हुई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ सामूहिक दुराचार का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली निवासी 36 वर्षीय एक महिला ने महिला थाना पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वह अपनी बेटी का रिश्ता करनी चाहती थी। इसी दौरान उसके संपर्क में कोथ निवासी ज्ञान उर्फ फौजी आया। आरोपी ज्ञान ने बताया कि उसकी जानकारी में एक लड़का है और उसके साथ रिश्ता करवा सकता है। दस अक्टूबर को वह लड़का देखने के लिए जुलाना आ गई।

धमकी देकर तीनों ने किया दुराचार
रेवाड़ी में महिला के साथ गैंगरेप
- फोटो : फाइल फोटो
आरोपी ज्ञान लड़का दिखाने के बहाने जुलाना के पास स्थित एक हैचरी में ले गया। जहां पर पहले से दो लोग मौजूद थे। हैचरी पर पहुंचते ही तीनों आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और जान से मारने की धमकी देकर तीनों ने दुराचार किया। बाद में आरोपी उसे गाड़ी में बैठाकर जुलाना ले गए और वहां पर छोड़कर फरार हो गए।
इस दौरान आरोपी ज्ञान के साथ मौजूद व्यक्ति का नाम संदीप है और तीसरे के नाम को वह नहीं जानती। जुलाना पहुंचने के बाद महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दी और महिला थाने में शिकायत दी। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता का नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवाया। पुलिस ने गांव कोथ निवासी ज्ञान उर्फ फौजी, संदीप व एक अन्य के खिलाफ सामूहिक दुराचार व धमकी देने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।