{"_id":"5b9b3565867a55013061b642","slug":"gangrape-allegation-on-indian-army-soldier-with-girl-who-honoured-by-president","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः राष्ट्रपति से सम्मानित छात्रा को अगवा करके किया गैंगरेप, छुट्टी पर आए फौजी की करतूत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरियाणाः राष्ट्रपति से सम्मानित छात्रा को अगवा करके किया गैंगरेप, छुट्टी पर आए फौजी की करतूत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
Updated Fri, 14 Sep 2018 04:00 PM IST
विज्ञापन
Rape, Gangrape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रपति से सम्मानित छात्रा को अगवा करके छुट्टी पर आए फौजी ने दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़िता रेवाड़ी के नाहड़ की रहने वाली हैं, वहीं वारदात कनीना में अंजाम दी गई। छात्रा के पिता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला कनीना थाने भेज दिया है।
कनीना पुलिस ने एफआईआर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। कोसली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने महिला थाना पुलिस को बताया कि उसकी बेटी रेलवे परीक्षा की कोचिंग लेने महेंद्रगढ़ जिले के कनीना कस्बे जाती है। बुधवार को वह जब कनीना स्टैंड पर बस से उतरी तो गांव के तीन युवकों ने जबरदस्ती उसे बाइक पर बैठा लिया।
तीनों उसे पास के खेतों में ले गए और नशीला पदार्थ देकर उसकी बेटी से सामूहिक दुष्कर्म किया। तीनों आरोपियों में एक फौजी भी है, जो छुट्टी पर आया हुआ है। वारदात के बाद उसे बस स्टैंड पर छोड़कर भाग गए। पीड़ित छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों ने महिला थाना पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
महिला थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला कनीना थाना ट्रांसफर कर दिया है। मामले के संबंध में कनीना थाना प्रभारी अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि जीरो एफआईआर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।

सीएम खट्टर बोले- हर हाल में दोषियों को मिलेगी सजा
haryana cm khattar
- फोटो : अमर उजाला
मामले में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने सख्त रुख अपनाया है। सीएम खट्टर ने कहा है कि कानून अपना काम करेगा। जो भी इस मामले में दोषी हो गा उसे सजा मिलेगी।
पीड़ित लड़की की मां ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इंसाफ गुहार लगाई है। महिला ने कहा कि लड़कों ने मेरी बेटी का अपहरण किया और उसके बाद उसका बहुत बुरा हाल किया। मोदी जी कह रहे हैं कि बेटी पढ़ाओ, कहां से पढ़ाएं। मेरी बेटी को न्याय दिलाओ जी
अरविंद केजरीवाल का ट्वीट- आखिर हमारी बेटियां कहां जाएं
हरियाणा के रेवाड़ी जिले में छात्रा से गैंगरेप मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट करके अपनी प्रतिक्रिया दी। केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा है कि भाजपा से कानून व्यवस्था कहीं नहीं संभल रही, ना दिल्ली में ना हरियाणा में। जनता खट्टर साहिब से जवाब चाहती है, आखिर हमारी बेटियां कहां जाएं, उन्हें सुरक्षा कौन देगा ?

2016 में राष्ट्रपति ने किया था सम्मानित
gangrape
बता दें कि 26 जनवरी 2016 को छात्रा को राष्ट्रपति ने पढ़ाई में अच्छे नंबर लाने के लिए सम्मानित किया था। इस मामले में परिजनों के बयान सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन चुप्पी साधे हुए हैं।
दी गई शिकायत के मुताबिक, पंकज, मनीष और नीसु नाम के तीन युवकों ने छात्रा को नशीला पानी पिलाया और बेहोश किया। इसके बाद तीनों युवक छात्रा को अगवाकर महेन्द्रगढ़ जिले की सीमा से दूर झज्जर जिले की सीमा के खेतों में बने एक कुएं पर ले गए, जहां और भी लोग मौजूद थे और नशे की हालत में सभी ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया और वापस शाम करीब 4 बजे वही कनीना बस अड्डे पर बेसुध हालत में फेंककर वहां से रफू चक्कर हो गए।
अब इंसाफ के दर-दर भटक रहे परिजन
छात्रा रेवाड़ी जिले की ही रहने वाली है, इसलिए उसके परिजनों ने इस मामले की जानकारी वही के थाने में दर्ज कराई। रेवाड़ी की महिला पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज करके उसे कनीना (महेंद्रगढ़) थाने भेज दिया। कनीना थाने से भी पीड़ित परिजनों को यह कहकर वापस लौटा दिया की यह मामला उनकी सीमा क्षेत्र से बाहर का है। पीड़ित परिवार का कहना है कि बेटी के लिए वह जगह-जगह न्याय की भीख मांग रहा है, लेकिन पुलिस और प्रशासन में इसकी सुनवाई करने वाला कोई नहीं है।