धर्मशाला में ठहरी महिला की लूट ली आबरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के बीचो-बीच एक धर्मशाला में अपने भाई के साथ ठहरी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के भाई को कमरे में बंद कर चौकीदार की सहायता से घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने शिकायत पर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा एक अन्य गांव में एक महिला से दुष्कर्म किया गया। पुलिस मामलों की जांच में जुटी है।
पुलिस को दी शिकायत में करीब 35 वर्षीय महिला ने बताया कि उसकी गांव में दुकान है और दुकान के लिए सामान लेने भिवानी आई थी। बाजार में समय अधिक लगने के कारण उसने अपने भाई को भी फोन कर बुला लिया। बुधवार को देर सायं सात बजने और सामान अधिक होने के कारण वह अपने भाई के साथ सामान्य अस्पताल के पास एक धर्मशाला में किराये पर कमरा लेकर ठहर गई।
महिला ने बताया कि रात को चौकीदार ने उसका दरवाजा खटखटाया। उसने नहीं खोला। दो-तीन बार खटखटाने के बाद उसे लगा कि कोई जरूरी काम होगा, जिस पर उसने दरवाजा खोला। इसी दौरान दो और युवक कमरे में घुस आए। जबरन उसे उठाकर दूसरे कमरे में ले गए। बचाव करने आए उसके भाई को कमरे में बंद कर दिया। उसके साथ रातभर दुष्कर्म किया गया। सुबह युवक भाग गए। महिला ने शहर थाने में पहुंचकर आपबीती बताई।
आरोपी युवक भी उसी धर्मशाला में ठहरे थे
महिला ने बताया कि चौकीदार दरवाजा नहीं खटखटाता तो वह दरवाजा नहीं खोलती। मामले में सिटी थाना से एसआई सुरेश कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी युवक भी होटल में ठहरे हुए थे। दोनों युवकों और चौकीदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
अपहरण कर किया रेप: दुष्कर्म का दूसरा मामला जिले के एक गांव का है। पुलिस को दी शिकायत में पड़ोस के ही एक गांव की करीब 28 वर्षीय महिला ने बताया कि वह मजदूरी के लिए भिवानी जाती है। 27 अक्तूबर को वह एक ऑटो में घर लौटने के लिए बैठी। ऑटो चालक उसे गांव के मार्ग पर ले गया और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया।
उसने घर में आकर अपने पति को सारी बात बताई। बुधवार को उसे पता लगा कि युवक कौंट का रहने वाला है। मामले को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा भी हुआ और बुधवार सायं पंचायत भी हुई। मामले में सदर थाना प्रभारी लीलाराम ने बताया कि महिला की शिकायत पर कौंट गांव वासी ऑटो चालक सोनू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।