फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gang rape with minor girl in batala

नाबालिग को घर से उठाकर 3 युवकों ने बुझायी हवस

Mon, 15 Jun 2015 05:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब) Updated Mon, 15 Jun 2015 05:47 PM IST
विज्ञापन
gang rape with minor girl in batala

दुस्साहसपूर्ण घटना को अंजाम देते हुए रात में तीन युवकों ने नाबालिग को उसके घर से उठाकर ले गए और किया गैंगरेप। वारदात पंजाब के बटाला के थाना कोटली सूरत मल्ही के तहत आने वाले कस्बा ध्यानपुर में घटी।

विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल करवाकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जांच अधिकारी एसआई सीता कुमारी ने बताया कि पीड़ित लड़की के पिता ने बयान में बताया कि 30 मई की रात कस्बा ध्यानपुर की रहने वाली 13 साल की लड़की रात को करीब पौने ग्यारह बजे रसोई में बरतन साफ कर रही थी।
विज्ञापन


परिवार के सभी सदस्य सोए हुए थे। इस दौरान दो युवक रोबन मसीह व सब्बा मसीह घर में घुस आए और नाबालिग का मुंह बंद कर उसे उठाकर बाहर ले गए। वहां एक युवक पहले से मौजूद था। तीनों उसे अज्ञात स्थान पर ले गए और गैंगरेप किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अलसुबह साढ़े 3 बजे पीड़िता को घर के सामने फेंक गए

gang rape with minor girl in batala

एसआई सीता कुमारी ने बताया कि 31 मई की सुबह करीब साढ़े तीन बजे तीनों युवक लड़की को उसके घर के सामने फेंककर चले गए। पीड़िता के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी।

पुलिस ने पीड़िता के बयान पर रोबन मसीह, सब्बा मसीह वासी ध्यानपुर और हरजीत सिंह वासी बुताला जिला जालंधर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एक आरोपी हरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एसआई सीता कुमारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। जो भी आरोपी होगा उसे सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी। मामले में नामजद दो युवकों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

उधर कपूरथला में एक युवक ने डरा धमका कर नौवीं की छात्रा से रेप किया। थाना फत्तूढींगा की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी बेटी नौवीं कक्षा में पढ़ती है।

29 मई को रात साढ़े आठ बजे वह अपने चाचा के घर जा रही थी कि रास्ते में गुरप्रीत सिंह ने उसे पकड़ लिया और डरा धमकाकर उससे दुराचार किया। लड़की के शोर मचाने पर वह भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed