{"_id":"46d86defdd8639e289a9bc1c9c4e90fc","slug":"gang-rape-with-minor-girl-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्तौल के बल पर नाबालिग से गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिस्तौल के बल पर नाबालिग से गैंगरेप
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
Updated Mon, 29 Dec 2014 07:38 PM IST
विज्ञापन
पिस्तौल दिखा कर एक नाबालिग लड़की से दुराचार करने के मामले में थाना तलवंडी चौधरियां पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
घटना पंजाब के कपूरथला की है। पुलिस को दिए बयान में नाबालिग ने बताया कि वह 13 साल की है और सातवीं कक्षा में पढ़ती है। शनिवार रात वह अपने भाई और मां के साथ कमरे में सो रही थी। रात साढ़े ग्यारह बजे लाडी और साबी उसे उठाकर कमरे से बाहर ले गए और मारुति कार में डालकर खेतों में मोटर वाले कमरे में ले गए।
जहां पर दोनों ने उससे दुराचार किया। दोनों युवकों ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि अगर किसी को कुछ भी बताया तो उसके सारे परिवार को जान से मार डालेंगे।
विज्ञापन
जब वह सुबह घर पहुंची तो उसने सारी घटना अपनी मां को बताई। उसकी मां ने थाना तलवंडी चौधरियां की पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।