फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gang rape with class 12th student in chandigarh by 4 man

4 युवक लड़की को उठा जंगल ले गए, गैंगरेप

Sun, 13 Sep 2015 06:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा(चंडीगढ़)
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा(चंडीगढ़) Updated Sun, 13 Sep 2015 06:03 PM IST
विज्ञापन
gang rape with class 12th student in chandigarh by 4 man

इलाके में लाइट नहीं थी। अंधेरे का फायदा उठाकर 4 युवकों ने लड़की को उठाया और जंगल में ले जाकर हवस मिटाई। घटना चंडीगढ़ के मौलीजागरां की है। इससे इलाके में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


लड़की से दरिंदगी के बाद देर रात आरोपी उसे घर के पास फेंक गए। लड़की की मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बारहवीं मे पढ़ने वाली 16 साल की लड़की ट्यूशन पढ़ कर वापस घर लौट रही थी। उस समय इलाके की लाइट गुल थी। लड़की जब शिव मंदिर के पास पहुंची तो एक वैन उसके पास आकर रुकी और उसमें सवार युवकों ने अंधेरे का फायदा उठाते हुए छात्रा का अपरहण कर लिया।
विज्ञापन


वे उसे वैन में डालकर जंगल में ले गए और उसके साथ बारी-बारी से रेप किया। इसके बाद वे देर रात 11 बजे लड़की को उसके घर के पास फेंक गए।

एक आरोपी गिरफ्तार, अक्सर आता था लड़की के मोहल्ले में

gang rape with class 12th student in chandigarh by 4 man

छात्रा ने घर पहुंचकर मामले की जानकारी अपनी मां को दी। शनिवार सुबह मां ने पड़ोस के लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मोहल्ले वालों के साथ महिला मौली जागरां चौकी पहुंची और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने लड़की का मेडिकल करवाने के बाद केस दर्ज कर लिया।

इसके बाद पुलिस ने कई जगह छापे मारकर एक आरोपी चंद्रशेखर निवासी रेलवे कालोनी मौली कांप्लेक्स को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार चंद्रशेखर की लड़की के मोहल्ले के लड़कों से जान पहचान थी। वह मोहल्ले में आता रहता था। उसे पता था कि लड़की कब कहां जाती है। उसी ने योजना बनाकर अपने साथियों के साथ लड़की को किडनैप किया।

देर शाम एसपी सिटी परमिंदर सिंह और क्राइम बांच के इंस्पेक्टर रामरतन शर्मा भी मौली जागरां चौकी पहुंचे और पुलिस से मामले में डेवलपमेंट की जानकारी हासिल की। उन्होंने मोहल्ले वालों को आश्वासन दिया कि बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस के मुताबिक वारदात में शामिल बाकी तीनों युवक राजीव कालोनी के रहने वाले हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापे मारे जा रहे हैं।उनको पकड़ने के लिए एसपी ने पुलिस की कई टीमें लगा दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed