फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gang rape to Delhi teenager girl in Faridkot

दिल्ली की नाबालिग से पंजाब में 7 दिन गैंगरेप

Tue, 08 Jul 2014 08:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट Updated Tue, 08 Jul 2014 08:54 PM IST
विज्ञापन
Gang rape to Delhi teenager girl in Faridkot

पंजाब के फरीदकोट में दिल्ली निवासी एक किशोरी को बंधक बनाकर गैंगरेप किया गया। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने चार युवकों को नामजद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पीड़िता दिल्ली की रहने वाली है और वहां पर एक निजी कंपनी के कार्यालय में काम करती है।

बंधक बनाकर लगातार करते रहे गैंगरेप

Gang rape to Delhi teenager girl in Faridkot

कंपनी के प्रचार में ग्राहकों को फोन कॉल करने पर पीड़ित किशोरी का संपर्क फरीदकोट निवासी रवि, राहुल, मच्छी सिंह और रांझा नामक युवकों से हुआ जिन्होंने उसे झांसा देकर फरीदकोट बुला लिया।

पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि इन आरोपियों ने उसे फरीदकोट की एक बस्ती के घर में बंधक बनाकर रखा और उसके साथ लगातार दुराचार करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह तक आरोपियों के चंगुल में रही

Gang rape to Delhi teenager girl in Faridkot

करीब एक सप्ताह के बाद आरोपियों के चंगुल से छूटी पीड़िता को रविवार स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रोता हुए पाया गया। जिस पर लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने पीड़िता के बयान पर इन चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते एक आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है जबकि बाकी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed