फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Gang rape of patiala girl in chandigarh hotel

पटियाला की लड़की से चंडीगढ़ के होटल में गैंगरेप, मारपीट भी की

Wed, 12 Oct 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Wed, 12 Oct 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
Gang rape of patiala girl in chandigarh hotel
ज्वेलर की नाबालिग बेटी से तीन युवकों ने किया रेप - फोटो : Demo Pic
ज्वेलर की 17 साल की बेटी से संगरूर जिले के तीन युवकों की ओर से नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर चंडीगढ़ के एक होटल में रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता किसी तरह से बचकर पटियाला पहुंची और फिर मामला पुलिस तक पहुंचा। बुधवार को पीड़ित लड़की ने अदालत में 164 सीआरपीसी के तहत अपने बयान दर्ज कराए।
विज्ञापन


पीड़ित लड़की ने बुधवार को अदालत में बयान दर्ज कराया कि 3 अक्तूबर को उसकी पहचान के गगनदीप सिंह उर्फ सन्नी निवासी रामपुरा थाना भवानीगढ़ जिला संगरूर ने फोन करके उसे गुरुद्वारे श्री दुखनिवारण साहिब के सामने बुलाया। फिर उसको कार में बैठा लिया और धोखे से नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर सरहिंद ले गए। जहां गगनदीप का दोस्त हरजिंदर सिंह सरपंच निवासी गांव जलान थाना वालियां जिला संगरूर गाड़ी को चलाने लगा। चंडीगढ़ में एक होटल के कमरे में ले जाकर पहले गगनदीप सिंह ने उसके साथ दुराचार किया। फिर गाड़ी को पार्क करने के लिए गगनदीप सिंह चला गया। 
विज्ञापन


उसके  पीछे से हरजिंदर सिंह सरपंच और सुखविंदर सिंह निवासी गांव जलान थाना वालियां जिला संगरूर ने कमरे में आकर उसके साथ जबरदस्ती की। उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकियां दीं। बाद में आरोपी उसे किसी दूसरे होटल में ले गए। जहां पर फिर से गगनदीप सिंह और बाकी दोनों ने भी रेप किया। सुबह उनके सोने के दौरान वह चुपचाप होटल से निकल आई और बस से पटियाला पहुंची। माता-पिता को सारी बात की जानकारी दी। मामला पुलिस तक पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी गगनदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed