{"_id":"58a844784f1c1b931ad85649","slug":"fruad-with-two-boys-by-immigration-company-at-hoshiarpur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 लाख रुपये भी ले लिए और विदेश भी नहीं भेजा, कंपनी ने यूं किया फ्रॉड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
19 लाख रुपये भी ले लिए और विदेश भी नहीं भेजा, कंपनी ने यूं किया फ्रॉड
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर (पंजाब)
Updated Sat, 18 Feb 2017 06:26 PM IST
विज्ञापन
लाखों की ठगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
19 लाख रुपये भी ले लिए और विदेश भी नहीं भेजा। दो अलग अलग मामलों में साजिश के तहत फ्रॉड किए जाने की बात सामने आई है। मामला पंजाब के होशियारपुर का है। कनाडा भेजने के नाम पर 12 लाख 50 हजार रुपये की ठगी करने के आरोप में थाना माहिलपुर की पुलिस ने एक आरोपी को नामजद कर मामला दर्ज कर लिया है।
वहीं विदेश भेजने का झांसा देकर कथित तौर पर 6 लाख 50 हजार रूपये की ठगी करने के आरोप में थाना मेहटीयाना की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। माहिलपुर निवासी सतीश करनवाल ने पुलिस के पास दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि उसके बेटे नतीश करन वाल को कनाडा भेजने की बात माहिलपुर के निवासी संजीव कुमार शर्मा ने की थी।
आरोपी संजीव इस समय कनाडा में रहता है। आरोपी ने झांसे में लेकर उससे 12 लाख 50 हजार रुपये ले लिए। आरोपी ने न तो उसके बेटे को कनाडा भेजा और न ही रुपये वापस किए। शिकयत की जांच डीएसपी गढ़शंकर रणजीत सिंह ने की थी। जांच रिपोर्ट आने के बाद आरोपी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
इसी तरह गांव मुग्गो पट्टी की निवासी कैलाश रानी ने एसएसपी से शिकायत में बताया था कि उसके बेटे परमजीत सिंह को वर्क परमिट पर विदेश भेजने की बात ट्रेवल एजेंट अजैयब सिंह निवासी पंजोड़ा ने की थी। आरोपी ने उनको झांसा देकर 6 लाख 50 हजार रुपये ले लिए। बाद न तो उसके बेटे को विदेश भेजा और न ही रुपये वापस किए। पुलिस ने आरोपी अजैयब सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।