फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   friendship, love, rape and blackmail with class 9th student

9वीं की छात्रा से दोस्ती, प्यार, धोखा, रेप और ब्लैकमेल

Mon, 28 Dec 2015 09:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा) Updated Mon, 28 Dec 2015 09:54 AM IST
विज्ञापन
friendship, love, rape and blackmail with class 9th student

पहले दोस्ती फिर प्यार, धोखा, रेप फिर ब्लैकमेल का लंबा सिलसिला। कुछ ऐसा ही हुआ नौंवी कक्षा की एक छात्रा के साथ। मामला हरियाणा के फतेहाबाद का है। दरअसल छात्रा के प्रेमी ने अपने साथियों संग उसकी बात रिकार्डिंग कर ली और फिर उसे ब्लैकमेलिंग करने लगा।

विज्ञापन


ब्लैकमेलिंग कर धोखेबाज प्रेमी ने छात्रा से करीब साढ़े पांच लाख रुपये ऐठ लिया। इससे भी मन नहीं भरा तो छात्रा के साथ रेप जैसा घिनौना काम किया। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब पीड़िता ने स्कूल जाना बंद कर दिया। परिजनों के जोर देने पर छात्रा ने आपबीती परिवार के लोगों को बताई और महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर सुरेंद्र, महेंद्र पुत्र सुलतान सिंह निवासी बनावाली व दोस्त अजय पुत्र रायसिख निवासी किरढ़ान के खिलाफ भादस. की धारा 389, 384, 341, 506,120 बी, 376(1) व 4 पॉस्को एक्ट तथा आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में 16 वर्षीय छात्रा ने बताया कि वह पढ़ने के लिए गांव से बस में जाती थी। इस दौरान उसकी बनावाली निवासी सुरेंद्र नामक युवक के साथ दोस्ती हो गई और उसने उसे नया फोन लेकर दे दिया। दोनों में फोन पर बात होने लगी। युवती ने आरोप लगाया कि सुरेंद्र ने उसकी बातें रिकार्ड कर ली और घर पर बताने के नाम पर ब्लैकमेलिंग करने लगा।

इस षड्यंत्र में उसने अपने भाई महेंद्र व दोस्त अजय को शामिल कर लिया। आरोप है कि उक्त तीनों आरोपी ब्लैकमेलिंग कर उससे घर से पैसे मंगवाने लगे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि सुरेंद्र ने अपने भाई महेंद्र व अजय के साथ मिलकर उससे पिस्तौल के बल पर घर पर रखे साढ़े पांच लाख रुपये हड़प लिए। जब उसने पैसे और न होने की बात कहीं तो सुरेंद्र रिकार्डिंग को लेकर फिर ब्लैकमेल करने लगा।

आरोप है कि सुरेंद्र बार-बार रात के समय घर आता और उसके साथ बलात्कार करता। डर के मारे जब उसने स्कूल जाना बंद कर दिया तो परिजनों को शक हुआ और उन्होंने जोर देकर पूछा तो छात्रा ने आपबीती बता दी। जिसके बाद छात्रा महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पीड़ित छात्रा ने आरोप लगाया कि सुरेंद्र, महेंद्र व अजय ने ब्लैकमेल कर  उससे साढे़ 5 लाख रुपये ऐंठ रखे हैं और सुरेंद्र ने उसके साथ रेप किया है और किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दे रहे है।

घर बनाने के लिए रखे थे साढ़े पांच लाख रुपये:

प्रेमी की चिकनी-चुपड़ी बातों में आकर छात्रा ने साढ़े पांच लाख रुपये गंवा दिया। छात्रा के अनुसार साढ़े पांच लाख रुपये की राशि मकान बनाने के लिए घर पर रखी गई थी। जब सुरेंद्र अपने साथियों के साथ ब्लैकमेल करने लगा तो मुंह बंद करने के लिए घर पर रखी साढ़े पांच लाख रुपये की राशि आरोपियों को दे दी।


राजबाला, महिला थान प्रभारी ने बताया कि लड़की ने शिकायत दी थी जिसके बाद तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल अभी इस मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed