फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   friendship from miss call, live in relationship and rape allegation

मिसकॉल से शुरू हुई लव स्टोरी का खौफनाक अंजाम

Mon, 31 Aug 2015 05:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Mon, 31 Aug 2015 05:49 PM IST
विज्ञापन
friendship from miss call, live in relationship and rape allegation

करीब तीन साल पहले एक लड़के ने महिला के फोन पर मिसकॉल की। इसके बाद कुछ क्षण दोनों की बात हुई। फिर दोनों के बीच बातों का लंबा सिलसिला शुरू हो गया। नजदीकियां बढ़ते-बढ़ते दोनों शादी करने को तैयार हो गए।

विज्ञापन


महिला ने युवक के लिए अपना घर छोड़ दिया और उसके साथ शहर में किराये के मकान में रहने लगी। अब लड़के के परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया। बस महिला पहुंच गई थाने। महिला थाने में युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगा दिया। हालांकि पुलिस ने अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की है, लेकिन जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दरअसल करीब तीन साल पहले यमुनानगर निवासी महिला के मोबाइल पर एक मिसकॉल आई। यह मिसकॉल शहर के सुंदरनगर निवासी एक युवक के मोबाइल से थी। करीब एक साल तक बात होने पर दोनों में प्रेम प्रसंग शुरू हो गया और दोनों ने मिलना जुलना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद महिला अपने परिजनों को छोड़कर लड़के के साथ शहर में एक किराये के मकान में लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी। युवक शादी की बात कहकर पिछले एक साल से उसके साथ रह रहा है।

तीन साल तक लिवइन रिलेशन अब रेप का आरोप

friendship from miss call, live in relationship and rape allegation

अब युवक को पता चला कि महिला का पहले तलाक हो चुका है। जब महिला ने उसे सच्चाई बताई तो वह परेशान हो गया। महिला का कहना है कि वह तलाक के बारे में युवक को पहले ही बता चुकी थी। अब महिला ने जब युवक से शादी की बात की तो उसने परिजनों का हवाला देकर शादी से इनकार कर दिया।

महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गरिमा ने बताया कि महिला की तरफ से शिकायत मिली है, लेकिन अभी तक वह स्पष्ट तौर पर बयान नहीं दे रही है। जैसे ही उसके बयान होते है उसी के आधार पर केस दर्ज कर लिया जाएगा।

दो दिनों में 12 शिकायतें, एफआईआर एक भी नहीं: महिला थाना एसएचओ गरिमा ने बताया कि दो दिनों में थाने में करीब 12 शिकायतें आई हैं। इनमें से एक भी शिकायत पर केस दर्ज नहीं किया गया है। क्योंकि अधिकतर मामले घरेलू विवाद से जुड़े हैं।

इसलिए सभी मामलों में काउंसलिंग कराई जा रही है। ताकि मामला सुलझ सके। साथ ही अन्य शिकायतों पर जांच की जा रही है। यदि काउंसलिंग के बाद भी स्थिति नहीं सुधरती है तो केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed