{"_id":"3cc0ea063b7b80767e2886568cbf1d7a","slug":"fraud-online-shopping-iphone-mobile-shop-cybercrime-chandigarh-crime-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन शॉपिंग करने से पहले पढ़ें खबर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑनलाइन शॉपिंग करने से पहले पढ़ें खबर
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 27 Sep 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेबसाइट पर सस्ते कीमत में आईफोन खरीदने की चाहत में खरड़ निवासी एक व्यक्ति 30 हजार रुपये गंवा बैठा। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर मामले की जांच साइबर सेल को सौंप दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में अमन सिटी, खरड़ निवासी नवीस ने बताया कि करीब 15 दिन पहले एक वेबसाइट पर आईफोन-6 की बिक्री का विज्ञापन देखा। इसके बाद उसने दिए नंबर पर अप्लाई कर दिया। दूसरी तरफ से बात करने वाले अपना नाम राहुल शर्मा बता रहा था।
विज्ञापन
उसने बताया कि फोन होम डिलिवरी हो जाएगा। लेकिन मोबाइल का पेमेंट अकाउंट में पहले ट्रांसफर करना होगा। इसके बाद शिकायतकर्ता नवीस ने राहुल शर्मा के द्वारा दिए अकाउंट में सेक्टर-36 स्थित बैंक से 30 हजार रुपया ट्रांसफर कर दिया।
विज्ञापन
दो दिन तक मोबाइल न मिलने के बाद उसने सेक्टर-36 थाना पुलिस को अज्ञात आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। वहीं सेक्टर-36 थाना प्रभारी के अनुसार बैंक में अकाउंट की जांच की गई। पता चला कि अकाउंट फर्जी नाम पर बना है। फिलहाल, केस की जांच साइबर सेल कर रहा है।