{"_id":"63cffd998421b1206348f3c1","slug":"fraud-of-lakhs-of-rupees-in-the-name-of-sending-to-france-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: फ्रांस के बजाय सर्बिया भेजा, 13.50 लाख रुपये भी ठगे, पति-पत्नी समेत चार पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Patiala News: फ्रांस के बजाय सर्बिया भेजा, 13.50 लाख रुपये भी ठगे, पति-पत्नी समेत चार पर केस
Tue, 24 Jan 2023 09:56 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 24 Jan 2023 09:56 PM IST
सार
पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Istock
विस्तार
फ्रांस के बजाय सर्बिया भेजकर एक व्यक्ति के साथ चार लोगों ने 13.50 लाख रुपये की ठगी की है। थाना जुल्कां पुलिस ने मामले में शिकायत पर चारों आरोपियों को नामजद कर लिया है लेकिन फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
जसवंत सिंह निवासी गांव खराबगढ़ जिला पटियाला ने थाना जुल्कां पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक उसके गांव के ही रहने वाले आरोपी जसपाल सिंह, उसकी पत्नी पूनम, पिता तेजा राम और हरियाणा के इस्माइलाबाद के रहने वाले गुरभेज सिंह ने उसे फ्रांस भेजने का झांसा देकर 13 लाख 50 हजार रुपये ले लिए।
विज्ञापन
बाद में आरोपियों ने उसको फ्रांस नहीं भेजा और इसकी जगह सर्बिया भेज दिया। जहां से वह बड़ी मुश्किल से पंजाब अपने घर लौट पाया है। बाद में मांगने पर भी आरोपियों ने उसके पैसे वापस नहीं किए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन