फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fraud of 7 lakh through terror of rape case

'7 लाख देते हो या रेप के केस में फंसा दूं'

Thu, 03 Sep 2015 04:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जगाधरी
ब्यूरो/अमर उजाला, जगाधरी Updated Thu, 03 Sep 2015 04:04 PM IST
विज्ञापन
fraud of 7 lakh through terror of rape case

7 लाख देते हो या रेप केस में फंसा दूं। महिलाओं के मुंह से इतनी बात सुनकर किसान राज के होश उड़ गए। मामला में हरियाणा के यमुनानगर जिले के जगाधरी थाना में तैनात हेड कांस्टेबल राजीव कुमार समेत दो महिलाओं पर मामला दर्ज किया गया है। एक अन्य व्यक्ति गांव लालछप्पर निवासी चंद्रमोहन पर भी केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


महिलाओं के नाम यमुनानगर के तिलक नगर निवासी पूनम तथा विकास नगर निवासी आशु बताया जा रहा है। इन्होंने सहारनपुर के गांव टाबर निवासी किसान राज को बलात्कार के झूठे केस में फंसाने का डर दिखाकर सात लाख रुपये की उगाही की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर हेड कांस्टेबल और बाकी अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


मामले के सामने आने पर हेड कांस्टेबल राजीव कुमार को सस्पेंड भी कर दिया। आरोपी हेडकांस्टेबल और अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गहने बेचकर दिए थे हेडकांस्टेबल को पैसे

fraud of 7 lakh through terror of rape case

सहारनपुर के गांव टाबर निवासी किसान राज के मुताबिक हेडकांस्टेबल राजीव कुमार ने उसे बलात्कार के झूठे केस में फंसाने का डर दिखाकर पांच लाख रुपये की मांग की थी। साढ़े तीन लाख रुपये में सौदा हुआ। उसने घर के गहने बेच कर हेडकांस्टेबल को साढ़े तीन लाख रुपये दिए।

किसान को बलात्कार के झूठे केस में फंसाने की कहानी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। किसान के मुताबिक यमुनानगर के तिलक नगर में रहने वाली पूनम उसे बार-बार फोन कर बातें करती थीं। एक दिन राज ने अपने दोस्त के साथ मिलकर रेलवे रोड पर लड़की को समझाने का प्रयास किया कि वह उसे बार-बार फोन करके तंग न करे।

अगले दिन उसी लड़की के फोन से उसके मोबाइल पर फोन आया और बात करने वाले ने स्वयं को हेड कांस्टेबल राजीव कुमार बताया। साथ ही उसने उस पर लड़की के साथ छेड़छाड़ तथा बलात्कार करने की बात कही।

शिकायतकर्ता के मुताबिक अगली रात करीब 11 बजे राजीव उसके घर आ धमका और चौकी में हाजिर होने की बात कहकर चला गया। जब वह चौकी पहुंचा, तो राज ने स्वयं को बेकसूर बताया। जहां पर राजीव ने उस पर लड़की से बलात्कार का आरोप लगाते हुए 15 साल तक जेल में सड़ने की धमकी दी।

कुछ समय बाद राजीव ने उसे मामला पांच लाख रुपये में निपटाने का ऑफर दिया। शिकायतकर्ता के मुताबिक जून, 2015 में उसने हेड कांस्टेबल को साढ़े तीन लाख रुपये दिए। पुलिस ने राज की शिकायत पर हेड कांस्टेबल राजीव कुमार, गांव लाल छप्पर निवासी चंद्रमोहन तथा तिलक नगर निवासी पूनम के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

लाल छप्पर के किसान से भी की साढ़े तीन लाख की उगाही

fraud of 7 lakh through terror of rape case

हेड कांस्टेबल राजीव कुमार ने लाल छप्पर गांव के किसान श्याम लाल को भी बलात्कार के झूठे केस में फंसाने का डर दिखाकर उससे साढ़े तीन लाख रुपये की उगाही की है। किसान के मुताबिक विकास नगर निवासी आशु उसे फोन पर बात करती थी।

हेड कांस्टेबल ने आशु तथा लाल छप्पर निवासी चंद्र मोहन के साथ मिलकर उसे उसे बलात्कार के झूठे केस में फंसाने की साजिश रची। मामले को रफादफा करने के एवज में उससे साढ़े तीन लाख रुपये ऐंठ लिए। श्याम लाल ने मामले की शिकायत एसपी को दी।

जांच के दौरान जब आरोप सही पाए गए, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। शहर पुलिस ने श्याम लाल की शिकायत पर हेड कांस्टेबल राजीव कुमार, लाल छप्पर निवासी चंद्र मोहन तथा विकास नगर निवासी आशु के खिलाफ भादंसं की धारा 389, 506, 120बी के तहत केस दर्ज कर लिया है।

आरोपी हेडकांस्टेबल ने राज को दिए पैसे वापस

fraud of 7 lakh through terror of rape case

राज के मुताबिक कुछ दिन पहले उसके भाई की मौत हो गई थी, इसलिए वह समय रहते शिकायत नहीं दे पाया। करीब 20 दिन पहले उसने एसपी को मामले की शिकायत दी थी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई है।

साथ ही उसने बताया कि जब हेड कांस्टेबल को एसपी को शिकायत देने के मामला का पता चला, तो कुछ दिन पहले जगाधरी की अनाज मंडी में आरोपी हेड कांस्टेबल के साथ उसकी मीटिंग हुई थी। जिसके बाद हेड कांस्टेबल ने उसे रुपये वापस कर दिए। लेकिन इस मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी हेडकांस्टेबल ने गुनाह किया है, इसलिए उसके खिलाफ कार्रवाई तो बनती है।

मामले की गंभीरता के मद्देनजर पुलिस ने आरोपी हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है। इस मामले में विकास नगर निवासी आशु तथा तिलक नगर निवासी पूनम तथा गांव लाल छप्पर निवासी चंद्र मोहन भी नामजद हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही है।
- प्रवीण कुमार, पुलिस प्रवक्ता, यमुनानगर पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed