{"_id":"5ccac0c8bdec22074d53ab14","slug":"fraud-lawyer-arrests-by-police-from-punjab-haryana-high-court","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काला कोट पहनने के शौक ने महिला को पहुंचाया सलाखों के पीछे, न्यायिक हिरासत में भेजी गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
काला कोट पहनने के शौक ने महिला को पहुंचाया सलाखों के पीछे, न्यायिक हिरासत में भेजी गई
Thu, 02 May 2019 03:35 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 02 May 2019 03:35 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काला कोट पहनने का जुनून इस कदर सिर पर सवार हुआ कि एक महिला सलाखों के पीछे पहुंच गई। यहीं नहीं उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वह काला कोट पहनकर न केवल चंडीगढ़, बल्कि पंजाब के कई जिलों की कोर्ट में वकील बनकर प्रैक्टिस करने लगी।
बीते मंगलवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में फर्जी तरीके से वकालत करने के आरोप में सेक्टर-44 स्थित आर्मी फ्लैट निवासी कामिनी शर्मा (38) पकड़ी गई। कामिनी पटियाला कोर्ट में धोखाधड़ी के एक आरोपी की पैरवी तक कर चुकी है। कामिनी का नाम पटियाला कोर्ट के दस्तावेजों में धोखाधड़ी के आरोपी की वकील के नाम के तौर पर रिकॉर्ड है।
आरोपी महिला को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इससे पूर्व आरोपी ने कोर्ट में जमानत याचिका दायर की। कोर्ट याचिका पर वीरवार को फैसला सुना सकती है।

न कोई डिग्री और न ही कोई लाइसेंस
कामिनी बगैर किसी डिग्री व लाइसेंस के पंजाब की जिला कोर्ट के बाद बड़ी छलांग लगाते हुए सीधे पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट आ पहुंची, लेकिन यहां उसे बीते मंगलवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के वकीलों ने ही पकड़ लिया। पूछताछ में महिला से वकालत की डिग्री और लाइसेंस नहीं मिला।
इस पर बार एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट, चौधरी विकास मलिक ने सेक्टर-3 थाना पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने आरोपी कामिनी के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को पूछताछ में आरोपी के कब्जे से कोई फर्जी डिग्री या अन्य फर्जी दस्तावेज नहीं मिले हैं।