{"_id":"7a2a2e41a86df619aad5009ca5fbcb56","slug":"fraud-in-the-name-of-sending-abroad","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान! मोहाली की इस प्लेसमेंट कंपनी से, फ्रॉड है ये ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सावधान! मोहाली की इस प्लेसमेंट कंपनी से, फ्रॉड है ये
अमर उजाला, मोहाली
Updated Fri, 15 Nov 2013 10:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पहले दीपक अरोड़ा ने अपनी कंपनी जेट इमिग्रेशन के जरिए बड़ी संख्या में लोगों को ठगा।
फिर नीना शर्मा की कंपनियों साईं कृपा और गुरु कृपा की धोखाधड़ी सामने आई। कई और कंपनियों के बाद अब फेज सात स्थित क्रिएटिव एजुकेशन प्लेसमेंट प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ पुलिस को कई शिकायतें मिली हैं। जिन पर कार्रवाई करते हुए कंपनी प्रबंधकों के खिलाफ परचे दर्ज किए गए हैं।
थाना मटौर पुलिस ने फतेहगढ़ साहिब निवासी चरनजीत सिंह की शिकायत पर फेज सात स्थित क्रिएटिव एजुकेशन प्लेसमेंट कंसल्टेंट के मालिक सतपाल सिंह व रूबी शर्मा के खिलाफ परचा दर्ज किया है। चरनजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि आरोपियों ने विदेश भेजने के नाम पर उससे 1.03 लाख रुपये लिए। न तो उसे विदेश भेजा और न ही पैसे वापस किए।
विज्ञापन
एक अन्य परचा पटियाला निवासी भगवंत सिंह की शिकायत पर सतपाल सिंह व रितु के खिलाफ दर्ज किया है। भगवंत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि आरोपियों ने विदेश भेजने के नाम पर उससे 92,500 रुपये ले लिए। न विदेश भेजा और न ही उसके पैसे लौटाए। सतपाल सिंह के खिलाफ इससे पहले भी कई मामले दर्ज हो चुके हैं।