फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fraud in panchkula, panchkula crime, city news

सेना के रिटायर बजुर्ग का आरोप- दमाद और बेटी ने रचा खेल, हड़प लिया मकान

Wed, 08 Feb 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Wed, 08 Feb 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
fraud in panchkula, panchkula crime, city news
- फोटो : Demo Pic
रत्तपुर कॉलोनी निवासी सेना से रिटायर्ड 76 वर्षीय एक वरिष्ठ नागरिक ने अपनी बेटी और दामाद पर धोखाधड़ी कर रिहायशी मकान और 10 लाख 50 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित राधाकृष्ण की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी सरिता और उसके पति शौर्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता राधाकृष्ण ने बताया कि 2016 में आरोपी बेटी सरिता और उसका पति शौर्य उसे पिंजौर से अपने निवास स्थान जीरकपुर पंजाब में बहका फुसला कर ले गए। आरोपी उनके बैंक की पासबुक भी यह कहकर ले गए कि वे उनका बैंक खाता मोरनी से एचएमटी आवासीय परिसर में स्थित बैंक में ट्रांसफर करा देंगे।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी उन्हें बैंक में ले गए और एटीएम के फार्म के साथ साथ अन्य कागजों पर धोखे से साइन करा लिए। इसके बाद  उनका खाता मोरनी में स्थित पीएनबी ब्रांच से पीएनबी ब्रांच एचएमटी में ट्रांसफर तो हो गया। लेकिन आरोपियों ने षड्यंत्र के तहत उनके खाते से बाद में उसकी अनुमति के बिना साढ़े 10 लाख रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि 2016 में ही आरोपी शौर्य ने कहा कि वह अपनी पत्नी सरिता को 5 बिसवे का प्लॉट गिफ्ट करना चाह रहा है। इसके लिए वह उन्हें गवाही के लिए कालका तहसील ले जाना चाहता है। शिकायतकर्ता ने बताया कि कालका जाने से मना करने पर उसकी बेटी ने उन्हें कोई इंजेक्शन लगा दिया और वह बेसुध हो गए। बेसुध हालात में आरोपी उन्हें कालका तहसील ले गए और उसकी रिहायशी जगह को धोखाधड़ी कर अपने नाम करा लिया।


शिकायतकर्ता राधाकृष्ण ने कहा है कि जब उसने आरोपियों से बैंक से निकाले गए साढ़े दस लाख रुपये वापस मांगे तो उन्होंने कहा कि उनके पास रिवाल्वर है और वे उसके परिवार और हिमातियों को गोली से उड़ा देंगे। शिकायत के आधार पर पिंजौर पुलिस ने आरोपी सरिता और उसके पति के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed