फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fraud case: former Congress leader will return Rs 50 lakh to ex-DGP

डीजीपी के 50 लाख लौटाएगा पूर्व कांग्रेसी नेता

Wed, 16 Apr 2014 08:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 16 Apr 2014 08:32 AM IST
विज्ञापन
fraud case: former Congress leader will return Rs 50 lakh to ex-DGP

पंजाब के पूर्व डीजीपी से पचास लाख ठगी करने वाले कांग्रेस के पूर्व यूथ प्रधान विजय पाल सिंह उर्फ डिंपी नगदी वापिस देने के लिए तैयार हो गया है।

विज्ञापन


सिविल जज शिल्पी की अदालत में मंगलवार को पुलिस ने आरोपी विजय पाल सिंह उर्फ डिंपी को पेश किया गया। डीजीपी की तरफ से पेश हुए वकील ने मामले से जुड़े सारे सबूत अदालत में पेश किया।
विज्ञापन


इसके बाद डिंपी नगदी देने को तैयार हो गया। डिंपी ने अदालत से कहा कि बुधवार सुबह 11 बजे 50 लाख रुपये का ड्राफ्ट डीजीपी की पत्नी के नाम दे दिया जाएगा।

वहीं मामले में पूछताछ के लिए रिमांड हासिल करने के लिए पुलिस द्वारा दायर अर्जी पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरूण सिंगल की अदालत जिरह हुई।

पुलिस ने अदालत से कहा कि डिंपी ने एग्रीकल्चर जमीन दिलाने केनाम पर डीजीपी से पचास लाख रुपये ठगी की है। इसका सारा रिकार्ड पुलिस के पास है।

उन्होंने कहा कि डिंपी को कोई भी कार्डियोलोजी बीमारी नहीं है। वह रिमांड से बचने के लिए बहाना बना रहा है। पुलिस ने पीजीआई की रिपोर्ट भी अदालत को दिखाई।

अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए आरोपी को बुधवार के लिए नोटिस कर दिया। बुधवार को पुलिस डिंपी को अदालत में पेश करेगी।

यह है मामला
पंजाब के पूर्व डीजीपी एसएस विर्क ने बीती चार जनवरी को सेक्टर-3 थाने में डिंपी के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य धाराओं में शिकायत दर्ज करवाई थी।

पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा में दर्ज मामले के अनुसार विर्क ने चंडीगढ़ के आसपास एग्रीकल्चर जमीन खरीदने के लिए डिंपी से संपर्क किया था। डिंपी ने उनसे बयाने के रूप में 50 लाख का चेक लिया और उसे कैश करवा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी समय तक जब डिंपी ने जमीन नहीं दिलवाई तो विर्क ने उससे रुपये वापस करने को कहा। इस पर डिंपी ने इंकार कर दिया। तब उन्होंने इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस टीम ने पांच अप्रैल को सेक्टर-40 से डिंपी को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed