फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fraud case against famous lady crispy khera

क्रिस्पी खैहरा की मुश्किलें बढ़ीं, ठगी का केस

Fri, 04 Sep 2015 06:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Fri, 04 Sep 2015 06:44 PM IST
विज्ञापन
fraud case against famous lady crispy khera

आईजी गौतम चीमा पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली क्रिस्पी खैहरा की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। मोहाली अदालत के आदेश पर उनके खिलाफ विदेश भेजने के नाम पर ठगी व इमीग्रेशन एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। केस थाना फेज-11 में दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, यमुना नगर के रहने वाले वरिंदर कुमार ने फेज-10 स्थित भारती इमीग्रेशन कंपनी की प्रबंधक के खिलाफ अदालत में शिकायत दी थी। उसने अपनी शिकायत में बताया था कि उसने वर्क परमिट पर विदेश जाने की योजना बनाई थी। इसके लिए वह कंपनी प्रबंधकों से मिला था।
विज्ञापन


कंपनी प्रबंधकों ने उसे विश्वास दिलाया था कि उसे वर्क परमिट पर विदेश भेजे देंगे। उनकी बातों में आकर उसने कंपनी को भुगतान भी कर दिया। लेकिन, कंपनी वालों ने उसे टूरिस्ट वीजा पर बाहर भेज दिया। जब उसे विदेश में जाकर इस चीज का पता चला तो वह दंग रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसने इंडिया आकर कंपनी प्रबंधकों को इस बारे में बताया। लेकिन, किसी ने उसकी सुनवाई नहीं की। इसके बाद वह मामले को लेकर अदालत गया। अदालत के आदेश पर केस दर्ज करने की प्रक्रिया हुई है।


जिक्रयोग है कि इससे पहले क्रिस्पी खैहरा उस समय सुर्खियों में आई थीं। जब उन्होंने आईजी आईटी गौतम चीमा पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। इसके बाद आईजी पर मटौर व फेज-एक के थाने में केस दर्ज हुआ था। साथ ही उन्हें नौकरी से सस्पेंड कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed