फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fraud case against famous jeweler in chandigarh

सोने में निकला खोट, मशहूर ज्वैलर पर धोखाधड़ी का केस

Mon, 15 Feb 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 15 Feb 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
fraud case against famous jeweler in chandigarh

सेक्टर-22 स्थित चंडीगढ़ के मशहूर ज्वैलर निक्कामल बाबू एंड संस पर धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। आरोप है कि 22 कैरेट का रेट लगाकर कस्टमर को 16.2 कैरेट का सोना बेच दिया गया।

विज्ञापन


सेक्टर-17 थाना प्रभारी उदयपाल सिंह के अनुसार पंचकूला के सेक्टर-15 निवासी संजीव गोयल ने शिकायत दर्ज करवाई है। संजीव गोयल ने बताया कि सेक्टर-22 एससीएफ नंबर-17 स्थित निक्कामल बाबू एंड संस के शोरूम पर वह पत्नी के साथ ज्वैलरी खरीदने गए थे। उनकी पत्नी ने सोने के छह कंगन खरीदे थे। कुछ समय पहले सोने की जांच के बाद फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने 2002 में कंगन खरीदे थे। इस दौरान दुकानदार ने पूरे 22 कैरेट का सोना बताकर उसी दाम में पैसे लिए थे। कुछ महीने पहले पंचकूला निवासी संजीव व उनकी पत्नी निक्कामल बाबू एंड संस पर सोने को बदलवाने आए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि दुकानदार ने बताया कि उसके पैसे ज्यादा कट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने बताया कि सोना आपके दुकान सी ही लिया गया है। इसकी पूरी तरह से जांच करवाकर आपके पास आएंगे। इसके बाद किसी लैब की जांच में सामने आया कि सोना 16.2 कैरेट का है।


लैब जांच की रिपोर्ट भी सौंपी
थाना प्रभारी उदयपाल सिंह ने बताया कि शिकायत के अलावा पीड़ित ने लैब जांच की रिपोर्ट भी सौंपी है। इन दस्तावेजों की जांच के बाद ही केस दर्ज किया गया है। इस मामले में दोनों पक्षों के बयान और पूरी जांच के बाद जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed