{"_id":"58299f6b4f1c1b56368fdedd","slug":"fraud-by-flipkart-with-mohali-man-soap-in-packet-on-place-of-iphone","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फ्लिपकार्ट से शॉपिंग करें तो जरा संभल कर, कहीं आपके साथ ये न हो जाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फ्लिपकार्ट से शॉपिंग करें तो जरा संभल कर, कहीं आपके साथ ये न हो जाए
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
Updated Mon, 14 Nov 2016 07:13 PM IST
विज्ञापन
फ्लिपकार्ट के पैकेट में आईफोन की जगह निकली साबुन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप फ्लिपकार्ट से शॉपिंग करने की सोच रहे हैं तो जरा संभल कर। कहीं आपके साथ भी ऐसा न हो, जैसा इनके साथ हुआ। मामला मोहाली का है। नॉर्थकंट्री मॉल स्थित लाइफस्टाइल इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के फाइनेंस मैनेजर सूर्यकांत त्यागी को उस समय बड़ा झटका लगा।
जब उन्होंने ऑनलाइन फ्लिपकार्ट से आर्डर पर खुद के लिए मंगवाए गए आईफोन-6 का पैकेट खोला। अंदर तो कवर में लिपटा फोन ही लग रहा था, लेकिन जब पैकेट खोलकर देखा तो इसमें 34 हजार के फोन की जगह कपड़े धोने वाली साबुन निकली। इस बारे में उसने अपने सहकर्मियों को बताया।

थाने में और कंज्यूमर कोर्ट में दी शिकायत
फ्लिपकार्ट के पैकेट में आईफोन की जगह निकली साबुन
सहकर्मियों ने त्यागी को कंपनी की इस धोखाधड़ी के खिलाफ शिकायत करने की सलाह दी। त्यागी ने बलौंगी थाने में शिकायत दर्ज करा दी। इसके बाद उन्होंने कंज्यूमर कोर्ट में शिकायत की है। क्योंकि आईफोन-6 मोबाइल खरीदने के लिए सूर्यकांत त्यागी ने 33 हजार 990 रुपए खर्चे हैं।
उन्होंने परिवार के साथ अपने रिश्ते के लिए मेरठ जाना था और इसके लिए रेल की टिकट बुक कर रखी थी। उन्होंने सोचा था कि मेरठ जाने से पहले ही वह अपना नया आईफोन-6 लेकर रिश्तेदारी में जाएंगे और वहां अपना इम्प्रेशन जमाएंगे, लेकिन उन्हें कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा।