फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four people killed in road accident in Mahendergarh of Haryana

पांच दोस्तों की कहानी, जिये भी साथ और हुआ कुछ ऐसा कि मरे भी साथ

Sat, 18 May 2019 04:21 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 18 May 2019 04:21 PM IST
विज्ञापन
Four people killed in road accident in Mahendergarh of Haryana
हादसे में क्षतिग्रस्त बोलेरो - फोटो : अमर उजाला

महेंद्रगढ़ के गांव ऊंची भांडोर के पास शुक्रवार की रात बोलेरो गाड़ी संतुलन बिगड़ने की वजह से पेड़ से जा टकराई। इससे बोलेरो में सवार चार युवकों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उप नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। 

विज्ञापन


टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से गाड़ी में से शव निकाले। बताया जाता है कि पांचों दोस्त थे और रिश्ते में भांजी की शादी में गांव बृजपुरा जिला झुंझुनू जा रहे थे। रास्ते में ही ऊंची भांडोर के पास यह हादसा हो गया। मरने वालों मे चारों में से तीन अपने परिवार के इकलौते चिराग थे। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, अंकित (22) निवासी नया गांव, तहसील बहरोड़ जिला अलवर के पास बोलेरो गाड़ी थी। इस गाड़ी में गांव नीरपुर राजपूत, अटेली निवासी मयुक राघव(20), नितिन (20), लव कौशल उर्फ सोनू (23), दीपक (22) सवार होकर बृजपुरा, तहसील बुहाना जिला झुंझुनू भांजी की शादी में जा रहे थे।

गाड़ी अंकित चला रहा था। अभी वो गांव नीरपुर से लगभग 15 किलोमीटर आगे निकले और गांव ऊंची भांडोर से कुछ दूरी आगे ही पहुंचे थे। एक ब्रेजा गाड़ी ने उनकी गाड़ी की तरफ साइड दबा दी। इससे बोलेरो का संतुलन बिगड़ गया और बोलेरो एक पेड़ से जा टकराई।

इससे अंकित, मयुक, नितिन, लवकौशल की मौके पर मौत हो गई। दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। गाड़ी के टकराने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से बाहर निकाला और उन्हें उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने उमेद सिंह के बयान पर ब्रेजा गाड़ी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed