फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four people die and eight injured in road accident in kaithal

सड़क पर खड़ी पिकअप गाड़ी को ट्राले ने मारी टक्कर, चार की मौत,आठ घायल

Sat, 23 Jun 2018 10:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैथल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैथल Updated Sat, 23 Jun 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
Four people die and eight injured in road accident in kaithal
सांकेतिक तस्वीर
टोहाना में पीर की दरगाह पर मत्था टेककर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप गाड़ी पंक्चर होने के बाद ढांड रोड पर पेट्रोल पंप के पास सड़क पर खड़ी थी। शनिवार सुबह तेज रफ्तार एक ट्राले ने पिकअप में टक्कर मार दी। भीषण हादसे में 14 साल के किशोर और दो सगी बहनों सहित चार लोगों की मौत हो गई। जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीन घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। बाकी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, वीरवार को टोहाना के गांव अक्कीदेवी में एक दरगाह पर पूजा-अर्चना के लिए गांव ढयोडखेड़ी व कठवाड़ से करीब 18 लोग पिकअप से गए थे। शनिवार सुबह सभी लौट रहे थे। गांव से महज सात किलोमीटर दूर ढांड रोड पर पेट्रोल पंप के निकट उनकी गाड़ी का टायर पंक्चर हो गया। चालक गाड़ी को साइड में खड़ी करके पंक्चर लगवाने चला गया। इसी बीच कुरुक्षेत्र की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्राले ने पिकअप को टक्कर दे मारी। मौके पर ही गांव कठवाड़ निवासी बतेरी (50), सुखो (52), 14 साल के अमन और बतेरी की बहन हजवाना निवासी सुखदेई (48) की मौके पर मौत हो गई। घायलों में कठवाड़ निवासी सुनीता (18), करेसनी (45), जग्गू (30), बीरमती (50), लवप्रीत (10), उर्मिला (34), गिरीश (10), पवन हजवाना (27) शामिल हैं।
विज्ञापन


इनमें से उर्मिला, पवन और जग्गू को पीजीआई रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही काफी लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। गांव कठवाड़ से पार्षद प्रतिनिधि विनोद शर्मा भी पहुंच गए। एसएचओ सिविल लाइन धर्मपाल ने बताया कि पुलिस ने कठवाड़ निवासी संजय कुमार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed