{"_id":"c17156cd40b63d2a488d195ae0af3ccb","slug":"four-arrested-with-two-hundred-kilos-fake-milk-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सौ किलो नकली दूध के साथ चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो सौ किलो नकली दूध के साथ चार गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब(पंजाब)
Updated Wed, 15 Jul 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेहत विभाग ने दो क्विंटल नकली दूध के कैंटर के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी इस दूध को मोहाली वेरका प्लांट में सप्लाई करने की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन
सिविल सर्जन डॉ. बलजीत सिंह ने बताया कि जिला सेहत अफसर डॉ. राजिंदर कुमार की टीम ने खमाणों इलाके में आते गांव पंजकोहा में चार लोगों को दूध में मिलावट करते रंगे हाथों पकड़ा। चारों आरोपी वेरका से अधिकृत हैं। यह नकली दूध को तैयार कर इसे वेरका प्लांट मोहाली में डालने की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन
टीम ने आरोपियों के कब्जे से वेरका के टैंकर को भी बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि यह लोग खमाणों के गांवों से दूध इकट्ठा करते थे और रास्ते में किसी सुनसान जगह पर नकली दूध की मिलावट करते थे। सेहत विभाग की टीम ने मौके से एक इनोवा गाड़ी में पड़े चार कंटेनरों से रिफाइंड, चीनी, नमक और अन्य रसायनों से तैयार किया नकली दूध भी बरामद किया है।
विज्ञापन
दूध को टेस्ट करवाने के लिए सेक्टर-11 चंडीगढ़ की लैब में भेजा गया है। इसकी रिपोर्ट आने पर दोषियों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बलदीप सिंह, जसवीर सिंह, पवनदीप सिंह, शमशेर सिंह निवासी खटरा समराला के तौर पर हुई है।
खमाणों पुलिस ने चारों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जबकि आरोपियों का एक साथी मौके से फरार है। यह कार्रवाई डीसी कमलदीप सिंह संघा के आदेश पर की गई।
डॉ. बलजीत सिंह, सिविल सर्जन, फतेहगढ़ साहिब ने बताया कि चारों आरोपी वेरका की तरफ से गांवों से अच्छा दूध खरीदते थे और उसे बेच देते थे। इसके बाद आरोपी टैंकर में मिलावटी दूध भर देते थे।