{"_id":"5f9958bba7ba7d09ff125b41","slug":"four-arrested-in-case-of-religious-effigy-burned-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: दशहरे के दिन रावण की जगह जलाया राम का पुतला, वीडियो किया वायरल, चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब: दशहरे के दिन रावण की जगह जलाया राम का पुतला, वीडियो किया वायरल, चार गिरफ्तार
Wed, 28 Oct 2020 05:12 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 28 Oct 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
किसान आंदोलन की आड़ में कट्टरपंथियों व अलगाववादी तत्व प्रदेश के लोगों के बीच की सदियों पुरानी धार्मिक सांझ को तोड़ने के लिए साजिशें रच रहे हैं। सीमावर्ती गांव लोपोके के गांव मनावाला में कुछ कट्टरपंथियों ने दशहरे के दिन रावण की जगह भगवान श्री राम का पुतला फूंका और इसका वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
मंगलवार को देर रात थाना लोपोके के सब इंस्पेक्टर हरपाल सिंह के मोबाइल पर इसका वीडियो आया। वीडियो में कुछ शरारती लोग श्रीराम का पुतला जलाकर उसे अग्नि के हवाले कर रहे थे, साथ ही अभद्र भाषा बोल रहे थे। पुलिस ने मंगलवार देर रात मामला दर्ज किया और वीडियो में शामिल लोगों को पहचाना।
विज्ञापन
बुधवार को सुबह मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जिनके नाम चंदन सिंह, अंग्रेज सिंह, तरलोक सिंह व जितेंद्र सिंह हैं। वायरल वीडियो में 14 लोग पुतला जला रहे हैं। पुलिस ने मामले में शामिल अन्य लोगों पर भी मामला दर्ज किया है, जिनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
डीएसपी गुरु प्रताप सिंह सहोता ने बताया कि वीडियो में दिखने वाले आरोपियों की पहचान की जा रही है। वारदात की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों ने इस पर कड़ा संज्ञान लिया है। ऑल इंडिया हिंदू टकसाली दल के नेता सुनील अरोड़ा ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो वह सड़कें जाम करेंगे। जानकारी के अनुसार जालंधर में भाजपा के नेताओं ने भी केस दर्ज करवाया है।
जालंधर: भगवान श्री राम का पुतला जलाने वालों पर कार्रवाई की मांग
दशहरे के दिन अमृतसर के कस्बा मानावाला में रावण की जगह प्रभु श्रीराम का पुतला फूंकने के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शहीद भगत सिंह चौक पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। भाजपा युवा मोर्चा के प्रधान बलजीत सिंह थिंद ने कहा कि आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए। इस घिनौनी वारदात से करोड़ों लोगों के दिलों को ठेस पहुंची है।
पंजाब सरकार यह सुनिश्चित करे कि दोबारा ऐसी घटना नहीं होंगी और दोषियों के खिलाफ केस दर्जकर गिरफ्तारी की जाए। भाजपा नेता हनी कंबोज और उनके साथी ललित कुमार बब्बू और अन्य नेताओं ने भी डीसीपी बलकार सिंह को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं भाजपा नेताओं, विश्व हिंदू परिषद के अलावा कई हिंदू संगठनों के नेताओं ने कंपनी बाग चौक पर हनुमान चालीसा का पाठ कर रोष जताया। विश्व हिंदू परिषद ने एडीसी जसबीर सिंह को मांग पत्र देते हुए हिंदू समाज को इंसाफ दिलाने का आह्वान किया।
We received a complaint from Advocate Ashok Sarin against a viral video of Lord Ram's effigy being burned. We have lodged a complaint at Jalandhar police station in this regard & we will take further action based on the investigation: Mukesh Kumar, Sub-Inspector, Jalandhar Police pic.twitter.com/gXfiFdwDCH
— ANI (@ANI) October 28, 2020