फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four arrested for killing an old man in Amritsar of Punjab

Amritsar News: कैंसर मरीज को भी नहीं छोड़ा, 4 लुटेरों ने कर दी बेरहमी से हत्या, पुलिस ने सभी को गिरफ्तार किया

Tue, 18 Jul 2023 04:59 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 18 Jul 2023 04:59 PM IST
सार

एसीपी (नार्थ) वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि उक्त आरोपियों ने 16 और 17 जुलाई की मध्यरात्रि करीब एक बजे गुलशन कुमार के घर में दाखिल होकर लूट के इरादे से कत्ल की वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद पुलिस रिमांड पर हासिल कर उनसे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
Four arrested for killing an old man in Amritsar of Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमृतसर में मुस्तफाबाद जंडी माता मंदिर के पास सोमवार को बुजुर्ग की हत्या कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बुजुर्ग के घर से लूटे 35 हजार रुपये की नकदी, सोने के जेवर और दो मोबाइल बरामद कर लिए हैं।

विज्ञापन


सदर थाने की पुलिस ने वारदात के छह घंटों के भीतर ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एडीसीपी सिटी-2 प्रभजोत सिंह ने यह जानकारी मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। एडीसीपी प्रभजोत सिंह ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुस्तफाबाद जंडी माता मंदिर गली निवासी दीपक उर्फ सन्नी उर्फ चिच्चड़, मुस्तफाबाद स्थित आनंद विहार कॉलोनी निवासी लवप्रीत सिंह उर्फ कलटा, बटाला के थाना रंगड़-नंगल के गांव शाहबाद निवासी केवल मसीह और शाहबाद गांव निवासी अजय उर्फ प्रिंस के रूप में बताई है।
विज्ञापन


आरोपियों ने 17 जुलाई को मुस्तफाबाद स्थित इंद्रा कॉलोनी निवासी बुजुर्ग गुलशन सिंह सोढी (67) की हत्या कर घर में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 35 हजार रुपये नकदी, हरे रंग के मोतियों वाला ब्रेस्ट, मोतियों वाली चेन, सोने की दो अंगुठियां, एक जोड़ी झुमके, एक जोड़ी टॉप्स, तीन पीस कोके (नोजपिन), डायमंड का पैंडल और मृतक का मोबाइल भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सदर पुलिस ने यह केस मृतक की पठानकोट स्थित कॉलोनी पटेल चौक निवासी बेटी अनारिका पत्नी गौरव के बयान पर दर्ज किया था। अनारिका ने पुलिस को बताया कि कैंसर के मरीज उनके बुजुर्ग पिता गुलशन सिंह सोढी इंद्रा कॉलोनी में अकेले रहते थे। उनकी देखभाल के लिए मुस्तफाबाद निवासी राज कौर पत्नी सतनाम सिंह को रखा था। उनके पिता ने 17 जुलाई को मुल्लांपुर कैंसर अस्पताल जाना था और घर में दो लाख रुपये पड़े थे। सोमवार को उनकी बुआ के बेटे वतन सोढी फोन आया कि उनके पिता का खून से लथपथ शव बेड पर पड़ा है।

वह तुरंत अपने पति के साथ पिता के घर पहुंची तो देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा था और पिता का शव बेड पर पड़ा था। घर की अलमारी से काले रंग का ब्रीफकेस, जिसमें सोने के जेवर, नकदी और संपती के दस्तावेज थे, गायब थे। पिता के घर लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी गायब था।

एसीपी नार्थ वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि उक्त आरोपियों ने 16 और 17 जुलाई की मध्यरात्रि करीब एक बजे गुलशन कुमार के घर में दाखिल होकर लूट के इरादे से कत्ल की वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद पुलिस रिमांड पर हासिल कर उनसे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed