फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former zonal director of NCB guilty in defalcation case

गबन मामले में पूर्व जोनल डायरेक्टर दोषी करार

Tue, 04 Mar 2014 04:06 PM IST
सुशील राज/अमर उजाला, चंडीगढ़
सुशील राज/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 04 Mar 2014 04:06 PM IST
विज्ञापन
Former zonal director of NCB guilty in defalcation case
एनसीबी के मालखाने से 13 लाख 81 हजार रुपये गबन के मामले में फंसे एनसीबी के पूर्व जोनल डायरेक्टर साजी मोहन और सुपरिटेंडेंट बलविंदर को अदालत ने दोषी करार दिया है। आरोपी को सजा शुक्रवार यानी 7 मार्च को सुनाई जाएगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते दिन अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नाजर सिंह की अदालत में बचाव और अभियोजन पक्ष की गवाही समाप्त हो गई थी।

ये है मामला

मुंबई एटीएस द्वारा हेरोइन तस्करी में पूर्व जोनल डायरेक्टर साजी मोहन केपकड़ने जाने के बाद एनसीबी मालखान इंचार्ज ने 30 जनवरी 2009 को मालखाने का रिकार्ड चेक किया था।
विज्ञापन


रिकार्ड चेकिंग के दौरान मालखान इंचार्ज को जब्त किए गए 13 लाख 81 हजार रुपये कम पाए गए।

एनसीबी के मालखान इंचार्ज ने एनसीबी के जोनल डायरेक्टर साजी मोहन और सुपरिटेंडेंट बलविंदर सिंह के खिलाफ सेक्टर-3 थाने में शिकायत दी थी।

सेक्टर-3 थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार और गबन का मामला दर्जकर उन्हें कई महीनों बाद गिरफ्तार किया था।

जांच में पाया गया था कि सुपरिटेंडेंट ने मालखाने से 13 लाख 81 हजार रुपये जोनल डायरेक्टर को पीयू स्थित बैंक में जमा करवाने के लिए दिए थे। लेकिन, उन्होंने रुपये जमा करवाने के बजाए गाड़ी खरीद ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed