फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   former student of PU arrested with Pistol

पीयू का पूर्व छात्र नेता पिस्टल सहित गिरफ्तार

Fri, 25 Apr 2014 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 25 Apr 2014 09:31 AM IST
विज्ञापन
former student of PU arrested with Pistol

32 बोर का पिस्टल लेकर घूम रहे पीयू के पूर्व छात्र को क्राइम ब्रांच ने वीरवार को सेक्टर 43 जिला अदालत के बाहर से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पकड़े गए छात्र की पहचान लुधियाना के सुंदर नगर निवासी बलजीत सिंह उर्फ चौधरी के रुप में हुई। पुलिस ने उसके पास यूएस मेड 32 बोर की पिस्टल और दो कारतूस भी बरामद हुए।


छात्र पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं के तहत सात आपराधिक मामले मोहाली, मुल्लापुर, मटौर, रोपड़ और नूरपुर में दर्ज हैं। क्राइम ब्रांच बलजीत सिंह पर सेक्टर-36 पुलिस स्टेशन में मामला दर्जकर करवाकर शुक्रवार को अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन


डीएसपी क्राइम जगबीर सिंह ने बताया कि एसआई सुशील कुमार को सूचना मिली थी कि बलजीत सिंह उर्फ चौधरी पिस्टल लेकर सेक्टर 43 जिला अदालत के पास घूम रहा है।

गिरफ्तार बलजीत चौधरी 2011 से 2013 तक पीयू में एक संगठन का एक्टिव मेंबर रहा था। क्राइम ब्रांच मामले में पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed