{"_id":"a0ebabae1095bb9c3e845fb8dd952eec","slug":"former-head-of-pgi-cut-his-vein","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआई के पूर्व विभागाध्यक्ष ने काटी नस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीजीआई के पूर्व विभागाध्यक्ष ने काटी नस
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 25 Feb 2014 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजीआई के पूर्व विभागाध्यक्ष ने मंगलवार को हाथ की नस काट कर आत्महत्या करने की कोशिश की।
विज्ञापन
उन्हें आनन-फानन में पीजीआई की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। हालांकि उन्होंने यह कदम क्यों उठाया, इस कारण का पता नहीं चला है।
पीजीआई के बायोकेमेस्ट्री के पूर्व विभागाध्यक्ष डा. केके कोहली दो साल पहले पीजीआई से रिटायर्ड हुए थे। सूत्रों ने बताया कि पीजीआई के डाक्टरों को मंगलवार को सूचना मिली कि डा. कोहली गंभीर हालत में हैं और उनकी जान खतरे में है।
इस बीच डा. कोहली को पीजीआई लाया गया और उन्हें इमरजेंसी में एडमिट कराया गया है। फिलहाल उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। डा. कोहली सात साल तक बायोकेमेस्ट्री के हेड आफ डिपार्टमेंट रहे हैं।
विज्ञापन