फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   former BSF jawan tej Bahadur's son dead in suspected condition IN rewari

रेवाड़ीः बीएसएफ के खाने पर सवाल उठाने वाले तेज बहादुर के बेटे का शव मिला, लगी थी गोली

Fri, 18 Jan 2019 09:11 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 18 Jan 2019 09:11 AM IST
विज्ञापन
former BSF jawan tej Bahadur's son dead in suspected condition IN rewari
तेज बहादुर यादव

बीएसएफ में खराब खाने पर सवाल उठाने वाले मूलतः जिला महेंद्रगढ़ निवासी जवान तेज बहादुर यादव के पुत्र की गुरुवार देर शाम को गोली लगने से संदिग्ध मौत हो गई। तेज बहादुर सिंह इस समय इलाहाबाद में चल रहे कुंभ में गए हुए हैं जबकि उनकी पत्नी ने आकर देखा तो उनके 21 वर्षीय पुत्र का गोली लगा शव मिला। हालांकि पुलिस ने आत्महत्या की आशंका से भी इंकार नहीं किया है।

विज्ञापन


शहर की सरस्वती विहार कॉलोनी में रहने वाले तेज बहादुर सिंह का 21वर्षीय पुत्र रोहित कुमार दिल्ली विश्वविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। रोहित दो दिन पहले ही अपने घर आया था और उसकी मां शर्मिला देवी कंपनी में ड्यूटी पर गई हुई थी। जब शाम को करीब पौने सात बजे वह घर पहुंची तो रोहित का कमरा अंदर से बंद मिला। उन्होंने रोहित को आवाज दी तो उसने कमरा नहीं खोला।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने अपने पड़ोसियों को बुलाया। इसके बाद भी कमरा नहीं खोला तो मामले की सूचना मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद मॉडल टाउन थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। पुलिस ने बताया कि जब कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो रोहित का गोली लगा शव बेड पर पड़ा हुआ था और पास ही रिवाल्वर पड़ी हुई थी। इसके बाद पुलिस ने रिवाल्वर को कब्जे में लेने के साथ उसके शव को भी कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बताया कि गोली सिर में लगकर आर-पार हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आत्महत्या की आशंका से भी इंकार

former BSF jawan tej Bahadur's son dead in suspected condition IN rewari
मौके पर जांच करते पुलिस

पुलिस ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि रिवाल्वर लाइसेंसी है अथवा अवैध इसकी जांच की जा रही है। चूंकि तेज बहादुर बीएसएफ से सेवानिवृत्त थे इसलिए उनको बाद में लाइसेंसी रिवाल्वर मिल जाती है। फिलहाल प्रथम दृष्टि को देखते हुए पुलिस ने आत्महत्या की आशंका से भी इंकार नहीं किया है। हालांकि रोहित की मां ने आत्महत्या से इंकार किया है।

अप्रैल 2017 में हुए थे बर्खास्त
महेंद्रगढ़ जिले के राता गांव निवासी बीएसएफ जवान तेज बहादुर उस समय चर्चा में आए थे जब उन्होंने जनवरी 2017 में खाने को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो डाला था। इसके बाद अप्रैल माह में बीएसएफ ने उनको अनुशासन हीनता का दोषी मानते हुए बर्खास्त कर दिया था। उनकी पत्नी बावल की औद्योगिक इकाई में नौकरी करती है और काफी समय से शहर के कालका रोड स्थित शांति विहार कॉलोनी में रहते हैं। तेज बहादुर इस समय इलाहाबाद में चल रहे कुंभ मेले गए में गए हुए हैं।

अभी यह साफ तौर से नहीं कहा जा सकता है कि यह आत्महत्या है या नहीं। रोहित का शव बंद कमरे में मिला था और शव को नागरिक अस्पताल में पहुंचा दिया है।  -बिजेंद्र सिंह, मॉडल टाउन थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed