{"_id":"ed9b784d9b657c05703a0cbf27188925","slug":"forcibly-capture-on-hotel-sho-beaten-by-criminal","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल पर कब्जे का प्रयास, थानेदार को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होटल पर कब्जे का प्रयास, थानेदार को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Wed, 16 Apr 2014 08:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिंजौर के मुख्य बाजार स्थित एक होटल पर करीब पांच दर्जन लोगों ने कब्जा करने की कोशिश की। वे जबरन होटल से सामान उठाकर ट्रक में लोड करने लगे और संचालक के बुलावे पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने थानेदार को भी पीट दिया।
विज्ञापन
जिस जगह से होटल संचालित हो रहा है, उसके संचालक और जमीन मालिक के बीच कोर्ट में स्टे केस चल रहा है। इसी बीच सोमवार देर रात करीब 60 युवकों ने होटल का सामान ट्रक में लोड कर लिया और विरोध करने पर जमकर बवाल काटा।
विज्ञापन
इन तमाम आरोपों के तहत एक दर्जन आरोपियों को नामजद किया गया है, जिनमें शहर के बाहुबली बावा परिवार के भी सदस्य हैं। इनके अलावा अन्य 40 अज्ञात लोगों पर भी केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
डंडों से लैस थे दर्जनों युवक
रात करीब 11 बजे उन्हें होटल से फोन आया कि यहां कब्जा किया जा रहा है। होटल का सामान ट्रक में लोड कर लिया गया था। जुगल किशोर के मुताबिक, जब वह होटल पहुंचे तो देखा कि जसप्रीत बावा, हरप्रीत बावा लाड्डा, जोहर, रणजीत व करीब 50-60 अन्य लड़के ट्रक में सामान लोड कर रहे थे, जिनके पास डंडे भी थे।
उन्होंने पुलिस को सूचना दी और एएसआई मांगे राम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान हुड़दंगियों ने मांगे राम को भी पीटा।
इसके बाद मौके पर अन्य पुलिस कर्मियों को भेजने के अलावा मांगे राम को कालका सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।