चंद रुपयों के लिए बेहरहमी से की ऑटो चालक की हत्या, पटककर मारा सिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑटो चालक की हत्या के मामले में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने शनिवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जीआरपीएफ एसएचओ बलकार सिंह व सीआईए के इंसपेक्टर मोहिंदर पाल सिंह की अगुवाई में गठित स्पेशल टीम ने तीनों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार किया।
सीआईए इंस्पेक्टर मोहिंदर पाल सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को मोबाइल के डंप डाटा से लोकेट करते हुए दबोचा गया। घटनास्थल पर 11 दिसंबर की रात चार से पांच लोगों के उस जगह मोबाइल एक्टिवेट थे।
जिनमें ऑटो चालक संजय के मोबाइल की भी लोकेशन मिली। जीआरपीएफ एसएचओ से मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजीव कॉलोनी का शुभम उर्फ शुभी (21), मौलीजागरां का तोता राम (20) और राजीव कॉलोनी का 14 वर्षीय नाबालिग है।
तीनों आरोपियों का मेडिकल कराकर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से दो आरोपियों को रिमांड पर और नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है। जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार 12 दिसंबर को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर पंचकूला की ओर बने रेलवे यार्ड पर एक युवक की डेड बॉडी बरामद की गई थी।
गिरफ्त से एक आरोपी फरार
पुलिस ने बताया कि युवक के शव के ठीक कुछ ही दूरी पर कंक्रीट का एक टूटा हुआ पिलर लहूलुहान स्थिति में मिला था। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवक की हत्या उसी कंक्रीट के टूटे पिलर पर युवक का सिर पटककर की है।
युवक की पहचान धनास निवासी-182 सी 21 वर्षीय संजय के रूप में हुई है। वह ऑटो चलाता था। पुलिस ने बताया कि उस रात को ऑटो में चार लोग सवार थे। जिन्होंने खूब शराब पी हुई थी।
इन चारों ने ऑटो चालक संजय को 250 रुपये में रेलवे स्टेशन छोड़ने को कहा। वहां पहुंचने पर इन्होंने संजय को रुपये नहीं दिए और वहां से मौलीजागरां छोड़ने को कहा। ऑटो चालक संजय ने कहा पहले वह 250 रुपये दें। उसके बाद ही वह आगे जाएगा। इसके बाद शराब के नशे में चारों युवकों ने संजय पर हमला बोल दिया।
इसके बाद चारों में से एक ने संजय का सिर कंक्रीट के टूटे पिलर बजाया। इस कारण संजय की मौके पर ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक भी संजय की हत्या सिर की हड्डी टूटने से हुई है।
गिरफ्त से एक आरोपी फरार
पुलिस ने बताया कि युवक की हत्या के मामले में चार लोग शामिल हैं। तीन को गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि एक आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से फरार है। जल्द ही पुलिस मोबाइल लोकेशन व अन्य सबूतों के आधार वह उसे भी गिरफ्तार कर लेंगे।