{"_id":"62c2fac2303007264b063388","slug":"five-people-injured-in-clash-between-two-sides-in-abohar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Abohar News: जमीन विवाद में दो पक्षों पर चलीं तलवारें, पांच लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Abohar News: जमीन विवाद में दो पक्षों पर चलीं तलवारें, पांच लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी
Mon, 04 Jul 2022 08:10 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 04 Jul 2022 08:10 PM IST
सार
डीएसपी संदीप सिह मौके पर पहुंचे व मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। इधर, पता चला है कि रविवार देर रात दूसरे गुट के लोगों को भी अस्पताल में दाखिल कराने लाया गया लेकिन माहौल तनावपूर्ण होने के कारण वह वापस लौट गए।
विज्ञापन
सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन हमले में घायल लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अबोहर के गांव गिद्दड़ावाली में जमीन विवाद में दो पक्षों में हुई खूनी झड़प में करीब पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां से एक की गंभीर हालत को देख फरीदकोट रेफर कर दिया गया। घटना का पता चलते ही डीएसपी संदीप सिंह पुलिस पार्टी समेत सरकारी अस्पताल पहुंचे व मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
इस बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव गिद्दड़ावाली में सात कनाल जमीन को लेकर दो पक्षों में पिछले काफी समय से विवाद चल रहा है। इसी को लेकर रविवार देर शाम एक गुट के करीब 15-20 लोगों ने दूसरे ग्रुप पर हमला बोल दिया। इसमें संदीप कुमार, वरिंदर कुमार व सुनील कुमार पुत्र ओम प्रकाश, सेवा सिंह, संदीप कुमार उर्फ भुल्लर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
उन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया। मामले का पता चलते डीएसपी संदीप सिह मौके पर पहुंचे व मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। इधर, पता चला है कि रविवार देर रात दूसरे गुट के लोगों को भी अस्पताल में दाखिल कराने लाया गया लेकिन माहौल तनावपूर्ण होने के कारण वह वापस लौट गए, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन