फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Five people arrested with old currency of 1.43 crore in Hisar

हरियाणा के हिसार में मिला 500/1000 के पुराने नोटों का जखीरा, सीआईए टीम के भी उड़े होश

Sat, 15 Sep 2018 09:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Updated Sat, 15 Sep 2018 09:40 AM IST
विज्ञापन
Five people arrested with old currency of 1.43 crore in Hisar
पुलिस गिरफ्त में युवक
सीआईए टीम ने शुक्रवार दोपहर आजाद नगर की नवदीप कालोनी के एक घर में छापा मारकर एक करोड़ 43 लाख रुपये की पुरानी करेंसी जब्त की है। मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। जब्त किये गए नोट 500 और 1000 रुपये के हैं। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने दिल्ली के एक प्रॉपर्टी डीलर से 1.43 करोड़ की पुरानी करेंसी लेकर बदले में साढ़े सात लाख रुपये के नए नोट देने का सौदा किया था। यह भी पता चला है कि आरोपी पुराने नोट को नेपाल ले जाकर चलाना चाहते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ करेंसी एक्ट अधिनियम व आपराधिक धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी सुनील ने बताया कि उसकी एक प्लॉट को खरीदने के लिए दिल्ली में प्रॉपर्टी डीलर का काम करने वाले गुर इकबाल से मुलाकात हुई। बातचीत में गुर इकबाल ने बताया कि उसके पास कुछ पुरानी करेंसी है, जिसको वह कम कीमत में बेचना चाहता है। इसके बाद उन दोनों में पुरानी करेंसी खरीदने को लेकर डील हुई। दोनों में 1.43 करोड़ की पुरानी करेंसी के बदले साढ़े सात लाख रुपये के नए नोट देने की बात तय हुई।
विज्ञापन


 इस सौदे में सुनील ने अपने दोस्त प्रवीन को शामिल किया। इसके बाद उन्होंने सौदे के लिए गुर इकबाल को अपने मामा नरेश पहलवान के घर हिसार बुलाया। जब उनके बीच सौदा हो रहा था तभी पुलिस ने छापेमारी कर दी। गिरफ्तार आरोपियों में रोहतक के गिरावड़ गांव का सुनील, सुनील का चचेरा भाई सुरेंद्र, समर गोपालपुर (रोहतक) का प्रवीन, दिल्ली के विकासपुरी का गुर इकबाल व नवदीप कॉलोनी निवासी नरेश शामिल है। पुलिस टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरामद राशि का पांच गुणा जुर्माना और आपराधिक केस होगा दर्ज
नोटबंदी के बाद पुराने नोट को करेंसी के समानांतर चलाने से रोकने के लिए सरकार ने कानून लागू किया था। इसको द स्पेशिफाइड बैंक नोट-2017 के अनुसार देनदारी दायित्व समाप्ति कानून का नाम दिया गया। इस कानून के अनुसार अगर किसी के पास बंद करेंसी के 10 नोट से ज्यादा नोट पाए जाते हैं तो उस पर कम से कम 10 हजार रुपये या बरामद राशि का पांच गुणा में जो ज्यादा होगा, जुर्माना किया जाएगा। 


राशि भुगतान के लिए आरोपी की संपत्ति केस के साथ अटैच की जाएगी। इसके अलावा आरोपी पर आपराधिक केस भी चलाया जाएगा। इस केस में आरोपियों से 1.43 करोड़ रुपये मिले हैं। इस तरह नियम के अनुसार उनसे 7 करोड़ 15 लाख रुपये जुर्माने के रूप में वसूले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed