फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Five arrested including Babbar Khalsa terrorist in Mohali

Mohali News: बब्बर खालसा के आतंकी समेत पांच गिरफ्तार, व्यापारियों से लूट की बना रहे थे योजना

Fri, 04 Aug 2023 12:36 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 04 Aug 2023 12:36 AM IST
सार

पूछताछ के आधार पर अमरिंदर सिंह उर्फ कैप्टन और लवीश कुमार को नामजद करके मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार किया गया। अमरिंदर सिंह को गिरफ्तार करते समय उसके सहयोगी आरोपी परम प्रताप सिंह ने पुलिस से अमरिंदर सिंह उर्फ कैप्टन को गिरफ्तार करते समय भगाने की कोशिश की थी। उसे भी मौके से नामजद कर मुकदमे में गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
Five arrested including Babbar Khalsa terrorist in Mohali
पुलिस की गिरफ्त में सभी आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लुधियाना और मोहाली के व्यापारियों से लूट की योजना बना रहे बब्बर खालसा के आतंकी कुलवंत सिंह समेत गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस ने दो अवैध पिस्तौल और आठ कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नरिंदर सिंह उर्फ निंदी, कुलवंत सिंह उर्फ गुड्डू दोनों निवासी रोपड़, अमरिंदर सिंह उर्फ कैप्टन निवासी चंडीगढ़, लविश कुमार उर्फ लवी निवासी लुधियाना और परमप्रताप सिंह निवासी फाजिल्का के रूप में हुई है। वहीं, एक आरोपी यादविंदर सिंह निवासी करनाल की गिरफ्तारी बाकी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


एसएसपी संदीप गर्ग ने बताया कि पुलिस को 28 जुलाई को गुप्त सूचना मिली थी कि नरिंदर सिंह उर्फ निंदी ने अवैध पिस्तौल रखी है और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इस पर तुरंत असलहा एक्ट के तहत फेज-1 थाने में मामला दर्ज किया गया। कार्रवाई करते हुए आरोपी नरिंदर सिंह को पिस्तौल समेत काबू किया गया। पूछताछ में बात सामने आई कि आरोपी ने यह पिस्तौल उत्तर प्रदेश के मुसेर शहर से 10 हजार रुपये में खरीदी थी।

विज्ञापन

आरोपी कुलवंत सिंह के बब्बर खालसा आतंकी संगठन से संबंध

मुकदमे में आगामी कार्रवाई करते हुए फेज-1 थाना एसएचओ रजनीश सिंह ने आरोपी नरिंदर सिंह से पूछताछ की। इसमें उसने कबूल किया कि उसने दूसरी पिस्तौल उसके गांव के ही कुलवंत सिंह से ली थी। मुकदमे में नामजद कर आरोपी को काबू किया। उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल समेत छह कारतूस बरामद हुए। आरोपी से पूछताछ में यह भी सामने आया कि उसके तार आतंकी संगठन बब्बर खालसा से जुड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों से लूट की थी योजना, कर रहे थे रेकी

आरोपी कुलवंत सिंह ने पूछताछ के दौरान कबूल किया कि उसने यह पिस्तौल अमरिंदर सिंह उर्फ कैप्टन से ली है। उसने यह भी बताया कि उसने अमरिंदर सिंह उर्फ कैप्टन, लवीश कुमार उर्फ लवी और नरिंदर सिंह उर्फ निंदी के साथ मिलकर लुधियाना और मोहाली के बड़े व्यापारी व्यापारियों से लूट करनी थी। इसके लिए लवीश कुमार और नरिंदर सिंह रेकी भी कर रहे थे। 

पूछताछ के आधार पर अमरिंदर सिंह उर्फ कैप्टन और लवीश कुमार को नामजद करके मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार किया गया। अमरिंदर सिंह को गिरफ्तार करते समय उसके सहयोगी आरोपी परम प्रताप सिंह ने पुलिस से अमरिंदर सिंह उर्फ कैप्टन को गिरफ्तार करते समय भगाने की कोशिश की थी। उसे भी मौके से नामजद कर मुकदमे में गिरफ्तार किया गया।

इंदौर से लाए दो पिस्तौल और नौ कारसूस

पूछताछ में अमरिंदर सिंह उर्फ कैप्टन ने कबूल किया कि वह इंदौर से 2021 में दो पिस्तौल और नौ कारतूस 55 हजार रुपये में खरीद कर लाया था। इनमें से एक पिस्तौल और दो कारतूस कुलवंत सिंह को दिए थे। वहीं, एक पिस्तौल और सात कारतूस यादविंदर सिंह को दिए थे। यादवेंद्र सिंह को नामजद किया गया है, उसकी गिरफ्तारी अभी बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed