फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   First did Kidnapping, then robbed 3 ATM

पहले युवक का अपहरण किया, फिर 3 ATM लूटे

Wed, 28 May 2014 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट Updated Wed, 28 May 2014 12:00 AM IST
विज्ञापन
First did Kidnapping, then robbed 3 ATM

मोहल्ला तालाब से युवक का अपहरण करने वाले आरोपियों ने जिले की तीन एटीएम मशीनों से 19 लाख की नगदी चोरी की है। घटना के दो दिन बीत जाने के बाद अपह्त युवक मनोज कुमार का फिलहाल कोई सुराग नहीं मिला है। जिला पुलिस इन तीनों एटीएम मशीनों की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मोहल्ला तालाब निवासी मनोज कुमार पिछले कुछ माह से विभिन्न बैंकों की एटीएम मशीनों में नगदी डालने वाली एक निजी कंपनी के लिए काम कर रहा था। उसे जिले की ज्यादातर एटीएम मशीनों को खोलने में उपयोग होने वाले पासवर्ड की जानकारी थी।
विज्ञापन


इसके अलावा वह एलआईसी अभिकर्ता के रूप में काम करता है। घटना वाले दिन रविवार को आरोपियों ने उसे 8 लाख की बीमा करवाने का झांसा देकर घर से बाहर बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार इस घटना के कुछ घंटे के बाद रविवार को दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे के बीच बरगाड़ी में स्टेट बैंक आफ पटियाला, जैतो और सादिक में पंजाब नेशनल बैंक की एटीएम मशीनों से लगभग 19 लाख की नगदी चोरी की गई है। नगदी चुराने के लिए मशीन खोलने में उपयोग होने वाले पासवर्ड का उपयोग किया गया है।

इसकी जानकारी अपह्त युवक मनोज कुमार को जानकारी थी। इस मामले में पुलिस ने मनोज कुमार की कंपनी से जुड़े कुछ अन्य कर्मियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

एसएसपी वरिंद्रपाल सिंह ने बताया कि इस केस को सुलझाने के लिए जिला पुलिस की एक उच्चस्तरीय टीम काफी गंभीरता से जुटी हुई है। आरोपियों की पहचान करने के लिए एटीएम मशीनों की सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है।


पीड़ित परिवार की चिंता बढ़ी

अपहरण मामले में 19 लाख की चोरी सामने आने के बाद पीड़ित परिवार को अपने नवयुवक बेटे की चिंता सताने लगी है। परिवार ने अपह्त मनोज कुमार की जान को भी खतरा होने की आशंका जताई है। वह अपने बुजुर्ग माता-पिता समेत दो बड़ी बहनों का एकमात्र सहारा है। ऐसे हालात में परिवार का चिंतित होना भी स्वाभाविक है। अपह्त युवक की बड़ी बहन नीतू कपूर ने आरोप लगाया कि रविवार को घटना के कुछ समय के बाद ही परिवार ने पुलिस को जानकारी दे दी थी, लेकिन कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज करने में ही 24 घंटे लगा दिए। उन्होंने जिला पुलिस से अपने भाई को सही सलामत बरामद कराने की मांग रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed