फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   First arrest in Parry murder case accused of providing car to shooters apprehended from Kharar

पैरी हत्याकांड में पहली गिरफ्तारी: शूटरों को कार उपलब्ध करवाने का आरोपी खरड़ से काबू, चार दिन के रिमांड पर

Thu, 11 Dec 2025 09:52 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 11 Dec 2025 09:52 AM IST
सार

एक दिसंबर शाम 6 बजे सेक्टर 26 टिंबर मार्केट में पैरी की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोपियों की कार सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। सीसीटीवी कैमरे के आधार पर पुलिस पीछा करती हुई खरड़ और फिर लुधियाना पहुंची।

विज्ञापन
First arrest in Parry murder case accused of providing car to shooters apprehended from Kharar
इंद्रप्रीत सिंह उर्फ पैरी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चर्चित इंदरप्रीत सिंह उर्फ पैरी हत्याकांड में पुलिस ने पहली गिरफ्तारी की है। जिला क्राइम सेल ने खरड़ के रहने वाले आरोपी राहुल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को चंडीगढ़ सेक्टर 24 से पकड़ा गया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक राहुल इस हत्याकांड में एक महत्वपूर्ण कड़ी था और उसने वारदात को अंजाम देने के लिए शूटर्स को वारदात में इस्तेमाल कार और अन्य चीजें मुहैया करवाई थी। पुलिस ने आरोपी को जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस उससे पूछताछ कर यह पता लगा रही है कि घटना की पूरी साजिश में वह किस किस के संपर्क में था। एसएसपी कंवरदीप कौर ने बताया कि आरोपी ने शूटरों को कार प्रोवाइड करवाई थी। राजास्थान के कोटा से चोरी की कार कैसे राहुल के पास पहुंची। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आखिर कार पर चेसीस नंबर कहां से गुदवाया गया। वहीं आरोपी के मोबाइल को खंगाला जा रहा है कि किसके कहने पर उसने शूटरों को कार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी राहुल लॉरेंस और उसके करीबियों के संपर्क में था। सूत्रों ने बताया कि आरोपी को पहले से इस बात की जानकारी थी कि पैरी की हत्या में क्रेटा कार का इस्तेमाल किया जाना है। वहीं पुलिस ने पहले ही इंद्रप्रीत को गोलियां मारने वाले शूटर पीयूष पिपलानी और अंकुश राणा की पहचान कर ली थी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

एक दिसंबर की शाम को हुई थी हत्या

एक दिसंबर शाम 6 बजे सेक्टर 26 टिंबर मार्केट में पैरी की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोपियों की कार सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। सीसीटीवी कैमरे के आधार पर पुलिस पीछा करती हुई खरड़ और फिर लुधियाना पहुंची। लुधियाना में भी आरोपियों की कार देखी गई थी। खरड़ में कैमरे में पीयूष पिपलानी का साफ चेहरा कैद हो गया था, जिससे पुलिस ने दोनों शूटरों की पहचान कर ली थी। आरोपियों को पकड़ने के लिए चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, राजास्थान और दिल्ली पुलिस जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed