फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Firozpur police arrested four gangsters from Ludhiana

फिरोजपुर: पुलिस ने लुधियाना के मॉल से शीशू गैंग के चार गुर्गों को दबोचा, छह फरार होने में कामयाब

Sun, 24 Apr 2022 05:48 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 24 Apr 2022 05:48 PM IST
सार

आरोपियों से 315 बोर और 30 बोर की पिस्तौल मिली है। एसएसपी ने कहा कि ऑपरेशन जारी है। इनके गैंग के अन्य साथियों को भी जल्द काबू किया जाएगा।

विज्ञापन
Firozpur police arrested four gangsters from Ludhiana
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजपुर पुलिस ने शीशू गैंग के चार गैंगस्टरों को लुधियाना के पेवेलियन मॉल से गिरफ्तार कर लिया है, छह गैंगस्टर फरार है। इसी गैंग के सदस्यों ने शुक्रवार रात 11 बजे हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी एक महिला रानी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। हालांकि गैंग का निशाना शैरी गैंग के सरगना नितन चुच का घर था। गैंग के सदस्य वारदात को अंजाम देकर यहां से लुधियाना भाग गए। फिरोजपुर पुलिस ने आरोपियों की स्कॉर्पियो गाड़ी ट्रेस करके इनका पीछा करना शुरू किया और शनिवार की रात को लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


गैंगस्टरों के पास दो पिस्तौल और स्कॉर्पियो बरामद की गई है। इनके बाकी साथियों की धरपकड़ के लिए पुलिस कई जगह पर दबिश दे रही है। पकड़े गए इन आरोपियों की पहचान जगसीर सिंह उर्फ शीशू निवासी गांव शेर खां, अजय उर्फ झंडू निवासी गांव लेली वाला, कुलदीप सिंह उर्फ माशू निवासी गांव सनेर जीरा और जगजीत सिंह उर्फ सोनू निवासी पीर मोहम्मद (मक्खू) के रूप में हुई है।  
विज्ञापन


एसएसपी चरणजीत सिंह ने बताया कि शीशू गैंग फिरोजपुर में सक्रिय था। इस गैंग के सदस्य अपना दबदबा बनाने के लिए शैरी गैंग के सरगना नितन चुच के घर गोलियां चलाने गए थे। गलती से रानी के हाउसिंग बोर्ड कालोनी स्थित घर के बाहर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं। वहां से यह लोग लुधियाना भाग गए। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में आरोपियों की स्कॉर्पियो गाड़ी ट्रेस कर ली थी। पुलिस की स्पेशल टीम इस गैंग के सदस्यों की तलाश पहले से ही कर रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कॉर्पियो को ट्रेस करते फिरोजपुर पुलिस लुधियाना पहुंची तो वहां पेवेलियन मॉल से शीशू गैंग के चार गुर्गों को काबू किया जबकि बाकी छह फरार हो गए। यह फिरोजपुर जिले के रहने वाले हैं। लाड़ी शूटर निवासी गांव लेली वाला व मनप्रीत उर्फ सोनू निवासी रूकना सुहाना फरार है। एसएसपी ने कहा कि इनके गैंग में 10 लोग हैं। बाकी गुर्गों को पुलिस पकड़ने में जुटी है। इन्हें जल्द ही काबू किया जाएगा। 

एसएसपी ने बताया कि जगसीर की गैंग के सदस्य जेल में बंद हैं। कुछ दिन पूर्व जेल में उनके साथियों संग शैरी गैंग के सदस्यों ने मारपीट की थी। इसका बदला लेने के लिए चितन चुच के घर फायरिंग करने गए थे और गलती से रानी के घर पर फायरिंग कर दी। आरोपियों से 315 बोर और 30 बोर की पिस्तौल मिली है। एसएसपी ने कहा कि ऑपरेशन जारी है। इनके गैंग के अन्य साथियों को भी जल्द काबू किया जाएगा। इनके पास से भारी संख्या में अवैध हथियार मिलने की उम्मीद है। यह लोग नशे का कारोबार करते हैं। 

इनकी गैंग से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति को पुलिस काबू करेगी। ये लोग फिरोजपुर, तरनतारन व मोगा में वारदातों को अंजाम देते थे। एसएसपी ने बताया कि शीशू गैंग का सरगना जगसीर है। इस पर इरादे कत्ल के अलावा कई आपराधिक धाराओं के तहत आठ मामले दर्ज हैं। ये सभी मामले फिरोजपुर जिले में ही दर्ज हैं। इसी तरह अजय पर भी इरादे कत्ल व अन्य धाराओं में तीन मामले दर्ज हैं। इसके अलावा कुलदीप सिंह पर एक मामला दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed