{"_id":"63a5ac6890a44738ac78cc23","slug":"firing-outside-youth-house-after-extortion-call-in-amritsar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: फोन कर मांगी 20 लाख रुपये की रंगदारी, दो घंटे बाद बाइक सवारों ने की घर के बाहर फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Amritsar News: फोन कर मांगी 20 लाख रुपये की रंगदारी, दो घंटे बाद बाइक सवारों ने की घर के बाहर फायरिंग
Fri, 23 Dec 2022 06:57 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 23 Dec 2022 06:57 PM IST
सार
जांच अधिकारी कुलबीर सिंह बुट्टर ने बताया कि युवकों ने मुंह बांध रखा था तो सीसीटीवी की फुटेज में युवकों का पता नहीं चल पाया। सीसीटीवी फुटेज में बाइक के नंबर का भी पता नहीं चल रहा। उन्होंने बताया कि साइबर क्राइम सेल आरोपी के मोबाइल नंबर से उसे ट्रैक कर पता लगाने के प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के अमृतसर में मजीठा रोड के बसंत नगर इलाके में रंगदारी के फोन के दो घंटे बाद ही घर के बाहर हवाई फायरिंग का मामला सामने आया है। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद मामले में जांच शुरू कर दी है। मजीठा रोड स्थित बसंत नगर निवासी रिंकू उर्फ पहलवान ने पुलिस को बताया कि 20 दिसंबर की रात को वह अपने घर में मौजूद था। इस दौरान करीब रात करीब साढ़े बजे मोबाइल पर कॉल आई।
विज्ञापन
फोन करने वाले ने उनसे 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और पैसे नहीं देने की सूरत में मारने की धमकी दी। रिंकू ने बताया कि इस फोन कॉल के दो घंटे बाद ही लगभग साढ़े 10 बजे दो अज्ञात युवक एक बाइक पर सवार होकर उनके घर के बाहर पहुंचे।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने बताया कि बाइक सवार युवकों ने घर के गेट के सामने खड़े होकर दो हवाई फायर किए, जब वह आवाज सुनकर घर से बाहर निकला तो बाइक सवार युवक वहां से फरार हो गए। वहीं दूसरी तरफ जांच अधिकारी कुलबीर सिंह बुट्टर ने बताया कि युवकों ने मुंह बांध रखा था तो सीसीटीवी की फुटेज में युवकों का पता नहीं चल पाया। सीसीटीवी फुटेज में बाइक के नंबर का भी पता नहीं चल रहा। उन्होंने बताया कि साइबर क्राइम सेल आरोपी के मोबाइल नंबर से उसे ट्रैक कर पता लगाने के प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन