फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Firing on Tour & Travel company owner, admitted in hospital

पानीपत में थाने से 20 फुट दूर ट्रैवल कंपनी के मालिक को मारी गोली, पुलिस स्टेशन में घुसकर बचाई जान

Fri, 22 Nov 2019 12:24 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 22 Nov 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Firing on Tour & Travel company owner, admitted in hospital
अस्पताल में भर्ती घायल सुशील। - फोटो : अमर उजाला

पानीपत में बस स्टैंड के सामने और सिटी थाने से महज 20 फुट की दूरी पर तीन बदमाशों ने गुरुवार शाम 4 बजे एक ट्रैवल कंपनी के मालिक को गोली मार दी। गोली उसके कंधे से होकर गुजरी और उसकी छाती में जा धंसी। इसके बाद खून से लथपथ घायल हड़बड़ाहट में साथ लगते सिटी थाने में जा घुसा, यहां से पुलिस का एक कर्मचारी व कंपनी मालिक के पास काम करने वाला एक कंडक्टर उसे सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे।

विज्ञापन


हालत गंभीर देखते हुए ट्रैवल कंपनी मालिक को यहां से रेफर कर दिया गया, जिसके बाद परिजन व उसके साथियों ने घायल को इजाल के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। गोली मारने वालों के नाम का खुलासा देर शाम तक नहीं हो पाया। वहीं मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है। शक की सुई दूसरे टूर एंड ट्रैवल का काम करने वालों की तरफ घूम रही है। घटना की सूचना मिलते ही शहर के तकरीबन सभी टूर एंड ट्रैवल का काम करने वाले भी अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


मूलरूप से गोहाना के पास गांव छपरा का रहने वाला हालिया निवासी दीवान नगर तहसील कैंप सुनील टूर एंड ट्रैवल कंपनी का संचालन करता है। उसका कार्यालय सिटी थाने के पास इंडियन ट्रैवल्स कंपनी के नाम से है। सुनील के पास अपनी खुद की तीन बसें हैं, जिन्हें वह किराए पर देने का काम करता था। चर्चा में है कि इस काम के सिलसिले में उसकी कुछ लोगों के साथ आपस में कहासुनी चल रही थी। इसके चलते गुरुवार शाम को उसके ऑफिस में हथियारों से लैस तीन बदमाश घुसे और सुनील कुमार को गोली मार दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

वारदात में घायल हुए सुनील ने अपने परिजनों और सहयोगियों को बताया कि गुरुवार शाम को वह अपने कार्यालय में बैठा हुआ था। इसी दौरान तीन युवक उसके कार्यालय में घुसे। तीनों के पास दो-दो हथियार थे। उसे सब कुछ अजीब लग रहा था, मानो कोई बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी की जा रही हो। शक होने पर सुनील ने बाहर निकलने की कोशिश की तो बदमाशों ने उस पर फायर कर दिया। 

गोली उसके कंधे व बाजू से निकलती हुई उसकी छाती में जा लगी। इसके बाद सुनील के सिर पर बंदूक का बट मारा गया। घायल सुनील ऑफिस से निकलकर सिटी थाने में जा घुसा। इसके बाद एक पुलिस कर्मचारी व अपने सहायोगी की मदद से सामान्य अस्पताल तक पहुंचा। जिसे यहां से रेफर कर प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 

बयान देने पर होगी आगामी कार्रवाई
टूट एंड ट्रैवल कंपनी के मालिक सुनील को गोली मारने का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस घायल के बयान लेने के लिए गई है। अभी तक किसी भी आरोपी का नाम सामने नहीं आया है। घायल के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -सतबीर, इंचार्ज, बस स्टैंड चौकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed