{"_id":"5b6c80c34f1c1b8e068b49d0","slug":"firing-on-police-sub-inspector-in-yamunanagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनानगरः घर लौट रहे सीआईए सब इंस्पेक्टर को बदमाशों ने मारी गोली, खून से लथपथ पहुंचा अस्पताल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यमुनानगरः घर लौट रहे सीआईए सब इंस्पेक्टर को बदमाशों ने मारी गोली, खून से लथपथ पहुंचा अस्पताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा)
Updated Fri, 10 Aug 2018 09:47 AM IST
विज्ञापन
कार के पिछले हिस्से में लगी गोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि खुद पुलिसवाले भी खुद सुरक्षित नहीं है। बुधवार को जहां रोहतक में एक सब-इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं 24 घंटे के भीतर दो बदमाशों ने गुरुवार रात अंबाला जिला के नारायणगढ़ में सीआईए स्टाफ में तैनात पुलिस कर्मी भूतमाजरा निवासी विशाल शर्मा पर फायरिंग कर दी। 32 बोर की गोली कार के पीछे डिग्गी व दो सीटों को चीरती हुई ड्राइव कर रहे विशाल की बाई टांग के पट में लगी।
वारदात के समय पुलिस कर्मी ड्यूटी से छुट्टी कर अपनी कार से लौट रहा था। गोली लगने के बाद विशाल दो किलोमीटर दूर तक कार चलाकर अपने घर पहुंचा। यहां से परिजन खून से लथपथ पुलिसकर्मी को गाबा अस्पताल लेकर पहुंचे। रात करीब दो बजे डॉक्टर्स ने सर्जरी कर गोली का निकाल दिया। इस समय घायल पुलिस कर्मी का उपचार अस्पताल के कमरा नंबर 303 में चल रहा है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हाथों में हथियार देख नहीं रोकी कार तो पीछे से की फायरिंग
भूतमाजरा निवासी विशाल शर्मा ने बताया कि वह हरियाणा पुलिस में सिविल सिपाही के पद पर कार्यरत है। इन दिनों वह नारायणगढ़ में सीआईए स्टाफ में तैनात है। गुरुवार रात को वह छुट्टी करने के बाद अपनी कार से घर लौट रहा था। खेड़ी लक्खा सिंह के रास्ते जब वह नवनिर्मित हाईवे से पहले हरनौल के पास पहुंचा तो दो नकाबपोश युवक हाथ देकर लिफ्ट मांग रहे थे।
विज्ञापन
एक युवक के हाथ में डंडा और दूसरे युवक के हाथ में पिस्टल थी। हाथों में हथियार देख उसने कार नहीं रोकी और कार की गति को तेज कर दिया। उसके कार न रोकने पर बदमाशों ने पीछे से बाइक पर फायरिंग कर दी। दो तीन फायर किए।
इनमें से एक गोली उसकी कार की डिग्गी में लगी। यह गोली डिग्गी, इसके बाद पीछे की सीट फिर ड्राइवर सीट को चीरती हुई उसके पेट के पास से निकलकर उसकी टांग के पट में लगी। गोली लगने के बाद भी उसने कार नहीं रोकी और करीब दो किलोमीटर तक कार को दौड़ाकर घर पहुंचा। यहां उसने कार में ही बैठकर फोन करके अपने भाई सचिन को बुलाया और बात बताई। वे तुरंत उसे शहर के गाबा अस्पताल में लेकर पहुंचे। रात करीब दो बजे उसकी सर्जरी कर डॉक्टरों ने गोली को निकाला। पुलिस ने मामले में दो अज्ञात युवकों पर केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
दो अज्ञात पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। मामले में दो अज्ञात युवकों पर हत्या के प्रयास के आरोप में केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीम रेड कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।